Advertisement

क्या गर्मी में ऑयली स्किन पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं?

गर्मियों में ऑयली स्किन काफी चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में प्रॉपर स्किनकेयर करना बहुत जरूरी है। एलोवेरा जेल को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्या, ऑयली स्किन पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं?

Written By Anju Rawat
Published : June 10, 2026 3:22 PM IST

aloevera gel for face

Aloe Vera for Oily Skin: गर्मी, तेज धूप और पसीने का स्किन पर सीधा असर पड़ता है। इस मौसम में स्किन चिपचिपी हो जाती है, खासकर जिन लोगों की ऑयली स्किन होती है वे ज्यादा परेशान रहते हैं। ऑयली स्किन वाले लोग समझ ही नहीं पाते हैं कि उन्हें गर्मियों में क्या लगाना चाहिए और क्या नहीं? आपको बता दें कि एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। कई लोगों का मानना है कि एलोवेरा जेल लगाने से स्किन चिपचिपी हो जाती है। तो क्या ऑयली स्किन वाले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं? आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं-

क्या ऑयली स्किन पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं?

जी हां, अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप चेहरे पर एलोवेरा जेल (aloevera gel for face) लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल को ऑयली स्किन के लिए एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर माना जाता है।

Advertisement

  • यह त्वचा को चिपचिपा बनाए बिना ही निखार बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को मिटाने में मदद कर सकते हैं।
  • एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार हो सकते हैं।

दरअसल, ऑयली स्किन पर मुंहासों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में एलोवेरा जेल का यूज (aloevera gel benefits for face) करना फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की रंगत साफ हो सकती है और

क्या कहती है स्टडी?

PubMed में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा को शांत और मॉइश्चराइज करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल लाने से त्वचा की जलन और खुजली से भी राहत मिल सकती है।

Advertisement

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम कर सकते हैं और मुंहासों को मिटाने में मदद कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ड्राई स्किन और नॉर्मल स्किन के लिए भी एलोवेरा जेल को फायदेमंद माना जाता है।

Disclaimer:  अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप एलोवेरा जेल को लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में मौजूद गुण स्किन और हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को एलोवेरा जेल से एलर्जी हो सकती है। इसलिए चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।