
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 10, 2026 3:22 PM IST
Medically Verified By: Shahnaz Husain
aloevera gel for face
Aloe Vera for Oily Skin: गर्मी, तेज धूप और पसीने का स्किन पर सीधा असर पड़ता है। इस मौसम में स्किन चिपचिपी हो जाती है, खासकर जिन लोगों की ऑयली स्किन होती है वे ज्यादा परेशान रहते हैं। ऑयली स्किन वाले लोग समझ ही नहीं पाते हैं कि उन्हें गर्मियों में क्या लगाना चाहिए और क्या नहीं? आपको बता दें कि एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। कई लोगों का मानना है कि एलोवेरा जेल लगाने से स्किन चिपचिपी हो जाती है। तो क्या ऑयली स्किन वाले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं? आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं-
जी हां, अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप चेहरे पर एलोवेरा जेल (aloevera gel for face) लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल को ऑयली स्किन के लिए एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर माना जाता है।
दरअसल, ऑयली स्किन पर मुंहासों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में एलोवेरा जेल का यूज (aloevera gel benefits for face) करना फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की रंगत साफ हो सकती है और
PubMed में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा को शांत और मॉइश्चराइज करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल लाने से त्वचा की जलन और खुजली से भी राहत मिल सकती है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम कर सकते हैं और मुंहासों को मिटाने में मदद कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ड्राई स्किन और नॉर्मल स्किन के लिए भी एलोवेरा जेल को फायदेमंद माना जाता है।
Disclaimer: अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप एलोवेरा जेल को लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में मौजूद गुण स्किन और हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को एलोवेरा जेल से एलर्जी हो सकती है। इसलिए चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।