
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : October 31, 2025 3:33 PM IST
Rose Water for Face: गुलाब जल स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। अधिकतर लोग अपने स्किनकेयररूटीन में गुलाब जल को शामिल करते हैं। गुलाब जल सभी स्किनटाइप के लोगों के लिए कारगर होता है। यह ठंडा होता है, इसलिए ज्यादातर लोग गर्मियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना पसंद करते हैं। गुलाब जल त्वचा को नमी भी प्रदान करता है। गुलाब जल चेहरे का निखार बढ़ाता है और कई त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। वैसे तो आप सभी मौसमों में गुलाब जल का यूज कर सकते हैं। लेकिन, क्या आप सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं? आइए जानते हैं चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं और इसे लगाने के फायदों के बारे में-
जी हां, आप सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। सर्दियों में गुलाब जल लगाने से त्वचा की ड्राईनेस दूर होती है। गुलाब जल लगाने से रूखी त्वचा से भी छुटकारामिलता है। अगर आप रोजाना चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे तो इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ेगा। आप चेहरे पर क्लींजर या टोनर के तौर पर गुलाब जल का यूज कर सकते हैं।
आप चेहरे पर गुलाब जल को कई तरीकों से लगा सकते हैं। आप चेहरे पर गुलाब जल को क्लींजर या टोनर के तौर पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, गुलाब जल को फेसपैक में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप रोजाना चेहरे पर गुलाब जल का यूज कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।