सफेद बालों को नेचुरली काला कैसे करें? इस तरह लगाएंगे मेथी के बीज तो हफ्तेभर में काले होंगे बाल, हेयरफॉल भी रुकेगा

Safed Balo ko Kala Kaise Kare: मेथी के बीज सेहत के साथ ही, बालों के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। सफेद बालों को नेचुरली काला करने के लिए आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : February 10, 2025 3:45 PM IST

Fenugreek Seeds Benefits for Black Hair in Hindi: उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होना आम बात है। लेकिन, आजकल कम उम्र के लोगों में भी सफेद बालों की समस्या देखने को मिल रही है। सफेद बाल व्यक्ति की पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस लेवल को कम कर सकते हैं। यही वजह है कि सभी लोग काले बालों की चाह रखते हैं। बालों को काला बनाए रखने के लिए अक्सर लोग केमिकल बेस्ड हेयर डाई का उपयोग करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो घरेलू उपाय की मदद से भी बालों को काला बनाए रख सकते हैं या सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, मेथी के दाने (Methi Dana) एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो बालों की सेहत को सुधारने में बेहद कारगर साबित होता है। मेथी के दाने बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। साथ ही, सफेद बालों को काला करने में भी मदद करते हैं। आप भी बालों को काला करने के लिए मेथी दाने का उपयोग कर सकते हैं। आइए, जानते हैं सफेद बालों को नेचुरली काला कैसे करें (Safed Balo ko Naturally Kala Kaise Kare)? या सफेद बालों को काला करने के लिए मेथी दाने का उपयोग कैसे करें (Balo Par Methi ke Beej Kaise Lagaye)?

मेथी दाने बालों को काला करने में कैसे हैं फायदेमंद?

मेथी के दाने बालों को काला करने में फायदेमंद (Fenugreek Seeds Benefits for Hair in Hindi) होते हैं। अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी के दाने बालों को काला बनाए रखने में भी मदद करते हैं। दरअसल, मेथी के दानों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों की सेहत को सुधारने और बालों को काला बनाए रखने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि मेथी के दानों में लेसिथिन और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व बालों को गहराई से पोषण देते हैं और बालों को सफेद होने से बचाते हैं। इसके अलावा, मेथी के दाने मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जो बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है।

सफेद बालों को काला करने के लिए मेथी के बीज कैसे लगाएं?- How to Use Methi for Black Hair in Hindi

  • सफेद बालों को काला करने के लिए मेथी दानों का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह मेथी के दानों को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट में आंवले का रस (Amla Juice for Hair) मिलाएं।
  • आप चाहें तो इसमें आंवला पाउडर भी मिला सकते हैं।
  • मेथी दानों और आंवले के रस का पेस्ट बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • तकरीबन एक घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • इस पेस्ट को लगाने से बाल काल होंगे। यह पेस्ट बालों को सफेद होने से भी बचाएगा।

बालों पर मेथी के बीज और आंवला पेस्ट लगाने के फायदे- Balo ke Liye Methi Dane or Amla Paste ke Fayde

  • अगर आप बालों पर मेथी के बीज और आंवला पाउडर का पेस्ट लगाएंगे, तो इससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी।
  • मेथी के बीज और आंवला पाउडर का पेस्ट लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है।
  • इस पेस्ट को लगाने से डैंड्रफ और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
  • मेथी दाने और आंवला का पेस्ट स्कैल्प की खुजली से भी राहत दिलाता है।
  • मेथी दाने और आंवला पाउडर का पेस्ट बालों को नेचुरली काला बनाए रखने में मदद करता है।
  • इस पेस्ट को लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर होती है।
  • मेथी दाने और आंवला का पेस्ट लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, इससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।
  • इस पेस्ट को लगाने से बाल मजबूत बनते हैं और हेयर फॉल से राहत मिलती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source