Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Oiling Tips in Hindi: जब बाल झड़ते हैं, तो ज्यादातर लोग तेल लगाने की सलाह देते हैं। तेल लगाने से बालों का झड़ना रुकता है, ऐसा दावा कई लोग करते हैं। लेकिन, इस पर एससीएम हेल्थकेयर के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. विनीत मल्होत्रा कहते हैं कि तेल लगाने से हेयर फॉल कम होता है, इसका कोई प्रमाण नहीं है। इसके अलावा, वैज्ञानिक रूप से देखा जाता है कि तेल बालों की जड़ों में DHT हार्मोन को कम नहीं कर सकते हैं। तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज कर सकते हैं और ड्राइनेस को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, तेल लगाने से बालों की शाइन भी बढ़ती है। लेकिन, अगर हार्मोनल गंजापन या हेयर फॉल है, तो तेल लगाने से आपको कोई फर्क देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ हर्बल तेल से सिर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बालों की क्वालिटी में सुधार होता है। इससे बाल मजबूत बनते हैं और हेयर फॉल रुक सकता है। लेकिन, तेल या ऑयल बालों के झड़ने का इलाज बिल्कुल नहीं है।
आपको बता दें हेयर फॉल का इलाज, इसके कारण और स्टेज पर निर्भर करता है।
कई लोग गंजापन या ज्यादा बाल झड़ने की स्थिति में हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लेते हैं, लेकिन हर व्यक्ति को इसकी जरूरत नहीं होती है।
गंजापन कोई अचानक होने वाली समस्या नहीं है। न ही हर स्थिति में हेयर ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत होती है। आप बाजार में मिलने वाले तेल से भी बालों की देखभाल कर सकते हैं। हालांकि, यह हेयर फॉल का इलाज नहीं है। अगर लंबे समय से बाल झड़ने की दिक्कत हो रही है तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।