क्या सचमुच तेल की मालिश करने से बालों का झड़ना रूक जाता है?

जानें इस सवाल का जवाब ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन से।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 22, 2018 6:16 PM IST

हेयर फॉल या बालों का झड़ना किसी को भी निराश कर सकता है। बालों को खूबसूरती का एक पैमाना माना जाता है और जब बाल समय से पहले झड़ने लगे तो  लोग काफी दुखी और परेशान हो जाते हैं। बालों का झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अनुवांशिक, शारीरिक और प्रदूषण आदि। झड़ते बालों के लिए कई तरह प्रॉडक्ट बाज़ार में उपलब्ध होते हैं वहीं जब हेयर फॉल शुरु हो जाए तो आपको अलग-अलग तरह की सलाहें  दी जाती हैं और अलग-अलग तरह के दावे किए जाते हैं। ऐसा एक लोकप्रिय मिथ है बालों में तेल से मसाज करने का। बहुत-से लोग  मानते हैं कि हेयर फॉल की समस्या बालों को पर्याप्त मात्रा में तेल का पोषण ना मिलने की वजह से होता है और अगर बालों की तेल से मसाज करना शुरु करें तो बाल झड़ना कम हो सकते हैं। इस बारे में हमने जानने की कोशिश की एक्सपर्ट से। आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, हेयर फॉल से हैं अगर परेशान!

क्या सचमुच तेल की मालिश करने से बालों का झड़ना रूक जाता है और बाल लम्बे-घने बनते हैं?

ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन इसे एक मिथक बताती हैं। शहनाज़ हुसैन का कहना है कि यह एक ग़लत मिथक है, सच नहीं। उनके मुताबिक अगर किसी के  बाल झड़ रहे है तो इसका मतलब यह है कि बालों की जड़े कमज़ोर हैं। शहनाज़ का यह भी कहना है कि बालों की मालिश करने से हो सकता है कि बाल और भी अधिक संख्या में झड़ने लगें। इसीलिए अगर आप पोषण के लिए बालों की तेल मालिश कर रहे हैं तो हल्के हाथों से मसाज करें। बालों या सिर की त्वचा पर बहुत अधिक ज़ोर ना लगाएं और ना ही त्वचा या बालों को रगड़कर मसाज करें। सिर की त्वचा या स्क्लैप की मालिश आप अपनी उंगलियों के पोरों की मदद से धीरे-धीरे और गोलाकार तरीके से करें। इससे त्वचा तेल सोख सकेगी और आपके बालों की कमज़ोर जड़ों को नुकसान भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- क्या पूरी रात त्वचा पर नाइट क्रीम लगाकर रखना सही है ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.