
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : November 21, 2025 10:56 AM IST
Mustard oil for Skin
How to Apply mustard oil on Face : चमकदार त्वचा पाना भला किसका सपना नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा चमकती-दमकती रहे। हालांकि, जिंदगी की भागदौड़ में कोई भी अपना ख्याल अच्छे से नहीं रख पाता है। ऐसे में स्किन केयर रूटीन छूट ही जाता है। वैसे तो हर कोई अपनी स्किन के अनुसार, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खें भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सरसों के तेल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इस नुस्खें को अप्लाई करने से चेहरे से टैनिंग तो दूर होती ही है, साथ ही काले धब्बे को दूर करने में भी मदद मिलती है।
अगर आप चेहरे पर निकलने वाले काले धब्बों से परेशान हैं, तो इसके लिए सरसों के तेल में हल्दी और शहद मिलाकर लगा सकते हैं। इस नुस्खें से न केवल चेहरे की रंगत निखरती है, बल्कि दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। आइए आपको इस नुस्खें को बनाने की विधि, इसे लगाने का तरीका व इसके फायदों के बारे में बताते हैं।
अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे काले निशान बन गए हैं, तो आप सरसों के तेल का पैक बना सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच सरसों का तेल लें। अब इस तेल में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इन सभी चीजों को एक साथ मिला लें और कुछ देर के लिए रखा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें और तौलिए से अच्छे से पोंछकर पूरे चेहरे पर यह फेस पैक लगा लें। करीब 15-20 मिनट तक इस पैक को लगाए रखने के बाद ताजे पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें। पहले ही इस्तेमाल में आप देखेंगे कि टैनिंग काफी हद तक दूर हो गई है। इसके अलावा, आप सरसों के तेल में नींबू, दही व बेसन मिलाकर भी लगा सकते हैं।
सरसों के तेल और हल्दी व शहद से मिलाकर बनाए गए पैक को चेहरे पर लगाने के ढेर सारे फायदे होते हैं। आइए बताते हैं-
दाग-धब्बे दूर करें- हल्दी हर एक रसोई में पाया जाने वाला एक खास मसाला है, जो अंदरूनी चोट को ठीक करने से लेकर सूजन तक खत्म करने का काम करता है। इसमें कुछ ऐसे गुण भी होते हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारने और दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार होते हैं।
स्किन को बनाए मुलायम - सरसों के तेल में शहद और हल्दी डालकर बनाए गए पैक से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग भी होती है। दरअसल, शहद स्किन को मॉइश्चराइज्ड करता है, जिससे स्किन की नमी बनी रहती है, साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है।
उम्र के असर को कम करें - हल्दी, सरसों और शहद से बनाए गए पैक को चेहरे पर लगाने का एक फायदा यह होता है कि इससे फाइन लाइन्स और रिंकल्स को दूर करने में भी मदद मिलती है, जिससे स्किन पर उम्र नहीं झलकती है।