क्या गर्मियों में चेहरे पर बढ़ते मिलिया को नेचुरली ठीक किया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानिए

Milia Ka Natural Treatment: क्या गर्मियों में आपके चेहरे पर भी सफेद रंग के छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं जो न फूटते हैं और न ही ठीक होते हैं? अगर हां तो आइए आपको बताते हैं इन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : May 19, 2026 1:09 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

Milia Ko Thik Karne Ka Natural Tarika Kya Hai: गर्मियों में धूप और धूल-मिट्टी की वजह से हमारी स्किन कई तरह की समस्याओं का सामना करती है, जिनमें से एक मिलिया भी है। यह छोटे सफेद या हल्के पीले दाने होते हैं, जो आंखों, गालों, माथे और नाक के आसपास हो जाते हैं। ये तब होते हैं जब डेड स्किन सेल्स और केराटिन त्वचा के अंदर फंस जाते हैं। लेकिन इन सफेद छोटे दानो में दर्द नहीं होता है और न ही इनसे पस निकलता है।

कई लोग इन्हें हटाने या ठीक करने के लिए नेचुरल और घरेलू उपायों को अपनाना पसंद करते हैं, लेकिन पहले आपको यह जानना चाहिए कि आखिर आपके चेहरे पर ये दाने हो क्यों रहे हैं? बता दें कि भारी और ऑयली स्किन केयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल, धूप से त्वचा को नुकसान, त्वचा की सही सफाई न करना, स्टेरॉयड क्रीम का उपयोग, त्वचा में जलन या चोट और ऑयल-बेस्ड मेकअप और कॉस्मेटिक का अधिक इस्तेमाल आदि आदतें चेहरे पर मिलिया होने की संभावना को बढ़ाती हैं। आइए अब हम स्किन व हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताए मिलिया ठीक करने के असरदार उपायों के बारे में जानते हैं।

मिलिया की समस्या कैसे बढ़ती है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि मिलिया से भले ही पस न निकलता हो, लेकिन इन्हें दबाने से त्वचा में जलन, दाग-धब्बे, इंफेक्शन और रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपका रेगुलर बेसिस पर स्किनकेयर अपनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। जाहिर सी हात है कि अगर आप हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं तो फिर सही स्किन केयर रूटीन को भी फॉलो करना होगा। आइए अब आपको शहनाज हुसैन की बताई कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं।

हल्के हाथ से एक्सफोलिएट करें

एक्सपर्ट बताती हैं कि आप अपने फेस पर हल्के हाथों से एक्सफोलिएशन करें। इससे डेड स्किन सेल्स हटते हैं और मिलिया कम होता है। इसलिए आप हफ्ते में 1–2 बार ओटमील और शहद का स्क्रब इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि स्किन के लिए हार्श स्क्रब से बचें, गुनगुने पानी और मुलायम कपड़े से त्वचा साफ करें। आप चाहें तो पपीता या दही जैसे नेचुरल एंजाइम वाले पदार्थों का उपयोग भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ज्यादा एक्सफोलिएशन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

स्टीम लेना हो सकता है फायदेमंद

आप शहनाज हुसैन की बताई इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जैसे- चेहरे को भाप दें क्योंकि स्टीम लेने से त्वचा नरम होती है और फंसी हुई गंदगी ढीली पड़ती है। इसके लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें और फिर चेहरे को भाप से कुछ इंच दूर रखकर सिर को तौलिए से ढक कर 5–10 मिनट भाप लें। इसके बाद  अपने फेस को हल्के हाथ से सुखाएं। आप पानी में ग्रीन टी या कैमोमाइल भी मिला सकते हैं।

मिलिया ठीक करने के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करें?

शहद में प्राकृतिक एंटी बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, लेकिन आपको ;चेहरे पर शहद लगाने का तरीका भी आना चाहिए। इसके लिए आप प्रभावित हिस्से पर कच्चा शहद लगाएं और 15–20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह स्किन को मुलायम बनाने और उसके टेक्सचर को सुधारने में मदद करता है।

कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल?

यह हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह एक्ने-पिंपल्स को कम करने के साथ-साथ त्वचा को शांत करने और उसकी रिपेयरिंग में भी मदद करता है। इसके अलावा स्किन को नरिश करने, जलन और रेडनेस को कम करता है और नई त्वचा बनने में मदद करता है।

स्किन को मिलिया या अन्य त्वचा समस्याएं होने से कैसे बचाएं?

गर्मियों में फेस पर मिलिया होने से बचाने के लिए आप हल्के और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुनें जो पोर्स को बंद नहीं करते हैं और स्किन को सांस लेने की जगह देते हैं। साथ ही सोने से पहले अपना मेकअप साफ करें और बहुत सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स एक साथ इस्तेमाल न करें। हो सके तो जेल या वाटर बेस्ड प्रोडक्ट्स का उपयोग करें।

इन सब के अलावा घर से बाहर निकलने से पहले धूप से त्वचा की सुरक्षा करने के लिए सनस्क्रीन लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अत्यधिक धूप त्वचा को मोटा बना सकती है, जिससे डेड स्किन आसानी से नहीं हटतीं। गाढ़ी क्रीम और ऑयली मेकअप मिलिया को बढ़ा सकते हैं।

अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए क्या करें?

  • रोज सनस्क्रीन लगाएं
  • धूप में टोपी या चश्मा पहनें
  • तेज धूप में ज्यादा देर न रहें
  • मिलिया को दबाएं या नोचें नहीं

इसके अलावा दिन में दो बार चेहरा धोएं, हफ्ते में 1–2 बार हल्का एक्सफोलिएशन करें, पर्याप्त पानी पिएं, विटामिन A और E युक्त भोजन खाएं और पूरी नींद लें। अगर मिलिया लंबे समय तक बने रहें, बहुत फैल जाए या घरेलू उपायों से सुधार न हो, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

डिस्क्लेमर- मिलिया आम और हानिरहित होते हैं, लेकिन सही देखभाल से इन्हें कम किया जा सकता है। हल्का एक्सफोलिएशन, भाप, शहद, एलोवेरा और सही स्किनकेयर आदतें त्वचा को साफ और मुलायम बनाने में मदद करती हैं। पेशेंस और नियमित देखभाल से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source