Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Applying Aloe Vera on Face for Overnight: अधिकतर घरों में एलोवेरा का प्लांट लगा होता है। कई लोग एलोवेरा प्लांट को घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए छत या बालकनी में लगा देते हैं। तो कुछ लोग ऐसे हैं, जो फ्रेश एलोवेरा प्लांट से जेल निकालकर जूस पीना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा पर भी करते हैं। त्वचा के लिए एलोवेरा जेल को रामबाण बताया गया है। इसलिए कई कॉस्मेटिक्स कंपनियां भी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का यूज करते हैं। इसलिए आपको भी अपने चेहरे पर एलोवेरा जरूर अप्लाई करना चाहिए। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों के मिटाने में असरदार होते हैं। वैसे तो अकसर लोग चेहरे पर एलोवेरा लगाते हैं और 30-35 मिनट बाद त्वचा को साफ कर लेते हैं। लेकिन, क्या आप एलोवेरा को चेहरे पर रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं? आइए, ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं इसके बारे में-
जी हां, आप एलोवेरा को रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते हैं। एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।खासकर, ड्राई और बेजान स्किन वाले लोगों के लिए एलोवेरा काफी अच्छा होता है। एलोवेरा में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण ड्राईनेस से छुटकारा दिलाते हैं। एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। अगर आप चेहरे पर रातभर एलोवेरा लगाकर छोड़गें, तो अगली सुबह चेहरा पर अलग ही रौनक नजर आएगी। इसलिए आप भी अपने चेहरे पर रातभर एलोवेरा लगाकर छोड़ सकते हैं।
इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह त्वचा को नॉर्मल पानी से धो लें और फिर त्वचा को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। कुछ दिनों तक लगातार चेहरे पर एलोवेरा लगाने से त्वचा बेहद खूबसूरत नजर आने लगेगी।
Can i Put Aloe Vera on Face Overnight: आप रातभर चेहरे पर एलोवेरा लगाकर छोड़ सकते हैं। एलोवेरा लगाने से त्वचा मुलायम, कोमल और चमकदार बनती है। एलोवेरा त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।