क्या गर्मियों में चेहरे पर फेस सीरम लगाना चाहिए? लगाने से पहले जान लें डॉक्टर का जवाब

गर्मियों में अक्सर लोग सवाल पूछते हैं कि क्या उन्हें चेहरे पर सीरम लगाना चाहिए या नहीं? अगर गर्मियों में चेहरे पर सीरम लगाना चाहिए तो कौन से स्किन टाइप को कौन सा सीरम लगाना चाहिए? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब दिल्ली के स्किन केयर एक्सपर्ट से।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 27, 2026 9:23 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. B. L. Jangid

गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, पसीना, धूल और बढ़ता ऑयल चेहरे की चमक को प्रभावित कर देता है। यही कारण है कि गर्मियों में त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। गर्मियों में स्किन केयर करते समय अक्सर लोग फेस वॉश, क्रीम और फेस पैक का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन फेस सीरम यूज करने को लेकर कई तरह के सवाल करते हैं। मैं खुद पिछले कई दिनों से अपने दोस्तों से पूछ रही हूं क्या वो गर्मियों में चेहरे पर सीरम लगा रहे हैं? मेरे सवाल का कुछ लोग जवाब देते हैं हां और कुछ नहीं। पर मुझको अब तक इस सवाल का सही जवाब नहीं मिला है। क्या गर्मियों में फेस सीरम लगाना सही होता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए मैंने दिल्ली के सीनियर डर्माटॉलिजिस्ट डॉ. बीएल जांगिड़ से बात की और आज इस आर्टिकल में इसी का जवाब देने वाली हूं।

क्या गर्मियों में चेहरे पर सीरम लगाना चाहिए?

इस सवाल का सीधा सा जवाब है हां। फेस सीरम स्किन केयर का एक महत्वपूर्ण स्टेप है। सीरम त्वचा की गहराई में समाकर स्किन को पोषण देता है। गर्मियों में गर्मी और धूप के कारण स्किन डिहाइड्रेट हो सकती है। हायल्यूरोनिक एसिड वाला सीरम त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही, गर्मियों में चेहरे पर लगाई जाने वाली क्रीम त्वचा पर भारी महसूस हो सकती है। वहीं, सीरम हल्का और आरामदायक होता है। डॉ. बीएल जांगिड़ बताते हैं कि गर्मियों में धूप के कारण होने वाली टैनिंग से बचने के लिए भी सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए।

फेस सीरम लगाने से स्किन टैनिंग से बचाव होता है।

गर्मियों में फेस सीरम लगाने के फायदे

  1. हल्का होने के कारण सीरम त्वचा को चिपचिपा नहीं बनाता और ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। गर्मियों में ऑयली स्किन वालों के लिए फेस सीरम बहुत फायदेमंद होता है।
  2. डॉ. जांगिड़ का कहना है कि ज्यादातर फेस सीरम में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। गर्मियों में सीरम लगाने से त्वचा को होने वाले सन डैमेज से बचाया जा सकता है।
  3. गर्मी में पसीने और धूप की वजह से त्वचा डिहाइड्रेट हो सकती है। फेस सीरम स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

Vitamin E Serum सीरम त्वचा के अंदर तक जाकर स्किन को पोषण देता है।

गर्मियों में कौन-सा सीरम लगाना चाहिए?

  1. ऑयली स्किन के लिए- नियासिनामाइड सीरम, सैलिसिलिक एसिड सीरम
  2. ड्राई स्किन के लिए- हायल्यूरोनिक एसिड सीरम, एलोवेरा बेस्ड हाइड्रेटिंग सीरम
  3. डल और टैन स्किन के लिए- विटामिन C सीरम
  4. सेंसिटिव स्किन के लिए- फ्रेगरेंस-फ्री और हल्के इंग्रीडिएंट वाला सीरम

डॉ. बीएल जांगिड़ कहते हैं कि गर्मियों में फेस सीरम लगाना फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही सीरम चुनें।

Disclaimer: गर्मियों में चेहरे पर सीरम लगाना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि फेस सीरम लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। फेस सीरम से आपको किसी प्रकार की एलर्जी होती है तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source