
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : February 3, 2026 10:14 AM IST
Medically Verified By: Dr. Karuna Malhotra
आपके बाल झड़ रहे हैं? हेयर फॉल रोकने के लिए आप घरेलू नुस्खों का उपयोग करते हैं? अगर हां, तो आपको सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि घरेलू नुस्खे, हेयर फॉल को रोकने में असरदार होते भी है या नहीं? घरेलू नुस्खों से बाल बढ़ाने में मदद मिलती है या नहीं? इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने बात की कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक, राजौरी गार्डन की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से-
Hair Fall and Home Remedies: बालों का झड़ना एक आम समस्या है और ज्यादातर लोग इससे परेशान हैं। वैसे तो बाल झड़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं- लेकिन, इसमें सबसे आम है शरीर में पोषक तत्वों की कमी और बालों की सही देखभाल न करना। हालांकि, हार्मोनल बदलाव, तनाव और केमिकल ट्रीटमेंट लेने से भी बाल तेजी से झड़ते हैं। वैसे तो रोजाना कुछ संख्या में बालों का झड़ना नॉर्मल है। लेकिन, अगर रोजाना 50 से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, तो यह स्थिति चिंताजनक हो सकती है। जब किसी व्यक्ति के बाल झड़ते हैं, तो वह तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। कोई नारियल तेल से मालिश करना शुरू कर देता है, तो कोई बालों पर मेथी का पेस्ट या एलोवेरा जेल को लगाकर छोड़ देता है। लेकिन, क्या वाकई ये घरेलू नुस्खे हेयर फॉल को रोकने में असरदार होते हैं? तो आइए, आज जानते हैं हेयर फॉल और घरेलू नुस्खों से जुड़े सवालों के जवाब-
सवाल: क्या घरेलू नुस्खों से हेयर फॉल रुक सकता है?
जवाब: जी हां, कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे होते हैं जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और हेयर फॉल को रोकने में असरदार होते हैं। लेकिन, सभी घरेलू उपायों की मदद से हेयर फॉल को नहीं रोका जा सकता है। कुछ घरेलू उपाय सिर्फ बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं, तो घरेलू नुस्खे बालों को पोषण प्रदान करते हैं।
सवाल: क्या नारियल तेल बालों को झड़ने से रोकता है?
जवाब: नारियल तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बालों को मॉइश्चर देता है और टूटने से बचाता है। नारियल तेल बालों को मुलायम और मजबूत बनाने में मदद करता है। हालांकि, यह जड़ों से होने वाले हेयर फॉल का इलाज नहीं करता है। अगर बाल जड़ों से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो सिर्फ नारियल तेल लगाने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती है। इसके लिए सही देखभाल और इलाज बहुत जरूरी है।
सवाल: बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब: बालों को झड़ने से रोकने के लिए सही लाइफस्टाइल और डाइट बहुत जरूरी है।
सवाल: क्या एलोवेरा बालों को बढ़ाता है?
जवाब: एलोवेरा सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल लगाने से बालों की सेहत में सुधार होता है। अगर स्कैल्प से जुड़ी समस्या है, तो एलोवेरा इसे ठीक करने में मदद कर सकता है। यह गंभीर हेयर फॉल को ठीक नहीं करता है और न ही हेयर ग्रोथ में मदद करता है। हालांकि, यह बालों को मुलायम, कोमल और चमकदार बनाता है।

सवाल: बालों को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
जवाब : बालों को बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। बालों की ग्रोथ हो या हेयर फॉल को रोकना, ये सीधे खान-पान से जुड़े होते हैं।
सवाल: क्या प्याज का रस बालों को बढ़ाता है?
जवाब: प्याज के रस में सल्फर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है और हेयर ग्रोथ हो सकती है। लेकिन, प्याज का रस सभी लोगों को सूट नहीं करता है। कुछ लोगों को प्याज के रस से खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका स्कैल्प पर इसका उपयोग सावधानी से ही करना चाहिए।
सवाल: बालों को झड़ने से रोकने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?
जवाब: बालों को झड़ने से रोकने के लिए कौन भी तेल बेस्ट नहीं होता है। तेल स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। आप नारियल तेल, बादाम तेल या कैस्टर ऑयल से बालों की मालिश कर सकते हैं। इनसे बालों को पोषण मिलता है और जड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

सवाल: क्या मेहंदी बालों को बढ़ाती है?
जवाब: मेहंदी बालों को कंडीशन करती है और उन्हें मजबूत बनाती है। मेहंदी डैंड्रफ से छुटकारा दिलाती है। मेहंदी नए बाल उगाने में मदद नहीं करती है। इसलिए अगर आप नए बाल उगाने की चाह में मेहंदी लगाते हैं, तो यह बिल्कुल भी सफल उपाय साबित नहीं होगा। बालों के लिए नेचुरल मेहंदी का ही इस्तेमाल करें। अन्यथा, बालों को नुकसान पहुंच सकता है।
सवाल: बालों को बढ़ाने के लिए कितनी बार तेल लगाना चाहिए?
जवाब: बालों पर हफ्ते में एक या दो बार तेल लगाना पर्याप्त माना जाता है। रोजाना तेल लगाने से स्कैल्प ऑयली हो जाता है और पोर्स बंद हो जाते हैं। इसलिए बालों पर ज्यादा तेल बिल्कुल न लगाएं। इससे बालों का झड़ना भी शुरू हो सकता है। जी हां, ज्यादा ऑयलिंग भी बालों के झड़ने का कारण बन सकता है।
सवाल: क्या शिकाकाई बालों के लिए अच्छा होता है?
जवाब: जी हां, शिकाकाई बालों के लिए फायदेमंद होता है। शिकाकाई बालों को साफ रखता है और स्कैल्प की गंदगी को हटाता है। इससे बालों की क्वालिटी बेहतर होती है। लेकिन, यह बाल उगाने का इलाज नहीं है। शिकाकाई लगाने से नए बाल नहीं उगते हैं या सिर्फ स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
सवाल: बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या नहीं करना चाहिए?
जवाब: अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो कुछ चीजों को करने से पूरी तरह बचना चाहिए।
सवाल: आमतौर पर बालों के झड़ने का कारण क्या है?
जवाब: बालों के झड़ने के कई कारण होते हैं। इसमें शामिल हैं-

सवाल: बालों का झड़ना रोकने के लिए कौन-से घरेलू नुस्खे आजमाएं?
जवाब: बाल बढ़ाने के लिए आप कई घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।