
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
dark spots
जब स्किन क्लीन और खूबसूरत रहती है, तो हमारा कॉम्फिडेंस लेवल भी बढ़ा हुआ रहता है। लेकिन, जब चेहरे पर दाग-धब्बे या हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं हो जाती हैं, तो व्यक्ति का कॉम्फिडेंस लेवल कम हो सकता है। दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को भी कम कर देते हैं। यही वजह है कि लड़का हो या लड़की, हर कोई क्लियर और साफ त्वचा की चाह रखता है। लेकिन, टैनिंग, सनबर्न और पिग्मेंटेशन की वजह से कई लोगों की त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में वे चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए कई उपाय आजमाते हैं। लेकिन, फिर भी दाग-धब्बे कम होने का नाम नहीं लेते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि दाग-धब्बे ठीक हो सकते हैं या नहीं? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
American Academy of Dermatology के अनुसार, हाइपरपिग्मेंटेशन की वजह से होने वाले काले धब्बों और पैचेज को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन, समय के साथ ये धब्बे फिर से बन सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि हाइपरपिग्मेंटेशन के सभी प्रकारों के लिए कोई स्थायी इलाज नहीं है। लेकिन, अगर सही तरीके से त्वचा की देखभाल की जाए तो इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
चेहरे के डार्क स्पॉट्स मिटाने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं-
American Academy of Dermatology के अनुसार, चेहरे के काले धब्बों को मिटाने के लिए आयरन ऑक्साइड (Iron Oxide) वाले टिंटेड सनस्क्रीन का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सूरज की यूवी किरणें हाइपरपिग्मेंटेशन का एक प्रमुख कारण हो सकती है और आयरन ऑक्साइड त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है।
AAD के अनुसार, आयरन ऑक्साइड के अलावा आपका सनस्क्रीन ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे अधिक होना चाहिए। सनस्क्रीन वॉटर-रेजिस्टेंट फॉर्मूला से बना होना चाहिए। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो नॉन-कॉमेडोजेनिक सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ये पोर्स को बंद नहीं करते हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर इस्तेमाल करें।
AAD के अनुसार, अगर आपके चेहरे पर काले दाग-धब्बे हैं तो ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो रंगत को साफ करने में मदद कर सकते हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का चुनाव करें, जिनमें एजेलाइक एसिड (Azelaic Acid), ग्लाइकोलिक एसिड (Glycolic Acid), कोजिक एसिड (Kojic Acid), रेटिनॉइड (Retinoid) और विटामिन C (Vitamin C) आदि हो। ये तत्व त्वचा के डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। ये मेलेनिन के उत्पादन को भी कम करने में सहायक हो सकते हैं।
Disclaimer: अगर आप डार्क स्पॉट्स को हल्का करने वाला कोई प्रोडक्ट ले रहे हैं, तो इसका चुनाव सावधानी से करें। क्योंकि कुछ प्रोडक्ट्स में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में स्टेरॉयड (Steroids) या मरकरी (Mercury) जैसे हानिकारक तत्व मौजूद थे, जो त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनकी वजह से मुंहासों, रैशेज और कई त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही मेडिकेटेड स्किन केयर प्रोडक्ट्स का चुनाव करें।