एक्ने और दाग-धब्बों को दूर करने में फायदेमंद है एस्पिरिन? जानें कितनी कारगर है इन दो समस्याओं में ये एक गोली

खून पतला करने वाली दवा एस्पिरिन क्या चेहरे के मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में फायदेमंद है? जानिए कितनी कारगर है ये गोली।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 25, 2021 2:10 PM IST

खून पतला करने वाली दवा एस्पिरिन, जिसे आमतौर पर दर्द, बुखार या सूजन से राहत पाने के लिए यूज किया जाता है, ब्लड क्लॉट और स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में प्रभावी होती है। एस्पिरिन का प्रयोग दिल के दौरे के इलाज जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गोली चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे और दाग-धब्बों जैसे निशान के उपचार में भी प्रभावी साबित हो सकती है? एक शोध में ये सामने आया है कि इस दवा में मौजूद एसिटाइलसैलिसिलिक एसिड और एंटी-एक्ने तत्व सैलिसिलिक एसिड दोनों के बीच निकट संबंध है। जैसा कि आप जानते हैं कि सैलिसिलिक एसिड मुंहासों और उसके निशान को रोकने व साफ करने में सहायता करता है, इसलिए एस्पिरिन को कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को रोकने में कारगर बताया जा रहा है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे ये दवा इन स्किन समस्याओं में कारगर साबित होती है।

मुंहासों के उपचार में कैसे फायदेमंद है एस्पिरिन

चेहरे परो होने वाली इंफ्लेमेशन के कारण मुंहासे लाल, सूजे हुए फफोले जैसे दिखाई देते हैं जबकि जिन मुंहासों में इंफ्लेमेशन नहीं होती है वह पिंपल्स, ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स के रूप में दिखाई देते हैं।

एक अध्ययन में ये सामने आया है कि एस्पिरिन में त्वचा पर होनी वाली एलर्जी रिएक्शन, सूजन और इसके कारण होने वाले दर्द को कम करने के गुण हैं। ये एक प्रकार की नॉनस्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है, जो इंफ्लेमेटरी एक्ने में प्रभावी पाई गई है लेकिन यह नॉन-इंफ्लेमेटरी एक्ने में उतनी कारगर नहीं साबित हुई है। इसलिए इस प्रकार के एक्ने वाले लोगों को उपचार के अन्य तरीके खोजने की आवश्यकता है, जो ब्लॉक पोर्स को साफ करे।

एस्पिरिन के साइड इफेक्ट

जैसा कि मुंहासे की समस्या में इस दवा का कोई बहुत अच्छा प्रभाव नहीं देखा गया है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह इसके इस्तेमाल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस दवा के सेवन से पहले किसी भी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें और उसके बाद ही रेटिनॉयड्स, सैलिसिलिक एसिड या बेंज़ॉयल पेरोक्साइड जैसी अन्य दवाओं के विकल्प को चुनें। एस्पिरिनसे होने वाले गंभीर साइड-इफेक्ट।

1-एस्पिरिन के सेवन से स्किन कभी-कभी बहुत ज्यादा ड्राई हो सकती है, जिससे चेहरे पर लालपन और बहुत अधिक जलन हो सकती है साथ ही मुंहासों की संख्या बढ़ सकती है।

2-यह दवा आपके चेहरे की त्वचा को सूरज की यूवी किरणों के प्रति और अधिक संवेदनशील बना सकती है।

3-स्तनपान कराने वाली या गर्भवती महिला द्वारा एस्पिरिन के सेवन से शिशु को गंभीर समस्या हो सकती है।

4-नॉन-स्टेरायडल दवाओं से एलर्जी वाले लोगों को भी एस्पिरिन का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।

5-दमा और राइनाइटिस से पीड़ित लोगों को एस्पिरिन के सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मुंहासों को रोकने के अन्य तकनीकें

1-कभी भी अपने चेहरे पर मौजूद मुंहासों को फोड़ने या अनावश्यक रूप से उन्हें छूने की कोशिश न करें।

2-स्किन पर हमेशा नॉन-अल्कोहलिक, पैराबेन फ्री और जेंटल क्लींजर का ही उपयोग करें।

3-ज्यादा पसीने के कारण भी मुंहासे हो सकते हैं इसलिए अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो बार जरूर धोएं।

4-बालों पर तेल या डैंड्रफ भी मुंहासों का कारण बन सकता है, इसलिए सप्ताह में अपने बालों को ज्यादा से ज्यादा धोने की कोशिश करें।

5-अपने चेहरे को अधिक स्क्रब न करें।

6-बाहर जाने से पहले हमेशा हाई एसपीएफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.