
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 21, 2026 8:42 AM IST
Medically Verified By: Dr. Karuna Malhotra
Dark skin
Does aloe vera makes skin dark : स्किन की कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए एलोवेरा लगाने की सलाह दी जाती है। मुख्य रूप से एलोवेरा स्किन पर होने वाली जलन, किसी तरह के निशान को कम करने में प्रभावी होता है। एलोवेरा के अंदर कई खूबियां हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों का मानना है कि एलोवेरा लगाने से स्किन काली हो जाती है। क्या यह सच है या फिर सिर्फ एक मिथ? इस लेख में हम इस विषय के बारे में जानेंगे। आखिर एलोवेरा स्किन को क्यों और किन स्थितियों में काला कर सकता है? क्या एलोवेरा डार्क स्किन का जिम्मेदार होता है? आइए डॉ. करुणा मल्होत्रा एक प्रतिष्ठित स्किन स्पेशलिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं क्या एलोवेरा स्किन को काला करता है?
अगर आपको साफ शब्दों में कहें, तो एलोवेरा लगाने से स्किन काली नहीं होती है, बल्कि यह स्किन पर ग्लो लाने में प्रभावी होता है। लेकिन अगर आप गलत तरीके से एलोवेरा चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे टैनिंग की परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से धूप में एलोवेरा लगाकर निकलने से स्किन डार्क हो सकती है।
अगर आप चेहरे पर एलोवेरा लगाकर धूप में बाहर निकलते हैं, तो ऐसे में स्किन डार्क और टैन हो सकती है। लेकिन आपतो बता दें कि आपकी स्किन काली एलोवेरा की वजह से नहीं होती है, बल्कि धूप के कारण ऐसा होता है। दरअसल, एलोवेरा में काफी पानी होता है। ऐसे में जब आप चेहरे पर एलोवेरा लगाकर जाते हैं, तो धूप की अल्ट्रावायलेट किरण और गिली-चिपचिपी स्किन मिलकर टैनिंग का खतरा बढ़ा देती हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों की स्किन में फोटो-सेंसिटिविटी होती है, जिसकी वजह से पिगमेंटेशन बढ़ सकती है।
यदि आप चेहरे पर एलोवेरा लगाना चाहते हैं, तो रात में इसे चेहरे पर लगाना बेस्ट होता है। वहीं, अगर दिन के समय एलोवेरा लगा रहे हैं, तो 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें। इसके बाद ही धूप में निकलें।
अगर आप स्किन की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं और एलोवेरा का अधिक से अधिक फायदा चाहते हैं, तो ऐसे में रात के समय ही एलोवेरा लगाएं। यह आपकी स्किन को ठंडा करती है। साथ ही स्किन पर होने वाली जलन और पिग्मेंटेशन की परेशानी को भी कम कर सकती है। रात के समय चेहरे पर एलोवेरा लगाने से चेहरे पर चमक आती है। साथ ही स्किन साफ दिखाई देता है।
ध्यान रखें कि एलोवेरा आपकी स्किन को काला बिल्कुल भी नहीं करता है। अगर आप गलत तरीके से एलोवेरा चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन काली हो सकती है। इसलिए एलोवेरा का प्रयोग सही समय पर और सही तरीके से ही करें।