
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 6, 2020 5:19 PM IST
कैलेंडुला के फूल हैं इन स्किन प्रॉब्लम्स का नैचुरल इलाज।
Calendula health benefits: कैलेंडुला के फूल (Calendula health benefits in hindi) ना केवल प्यारे और खूबसूरत होते हैं। बल्कि, ये हमारी स्किन केयर और हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। पॉट मैरीगोल्ड ( pot marigold health benefits in hindi.) यानि कैलेंडुला फ्लॉवर्स फ्लेवेनॉयड्स (flavonoids) से भरपूर होते हैं। जिसकी वजह से उन्हें त्वचा संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इन्हें, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और ख़राब गला ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों में मिलाया जाता है। साथ ही कुछ गम्भीर स्किन प्रॉब्लम्स से भी राहत दिलाते हैं ये नन्हें फूल।
एक्ने और पिम्पल्स की समस्या से नैचुरली (pimples natural remedies) राहत पाने के लिए कैलेंडुला के फूलों (Calendula health benefits) की मदद लें। इनमें, मौजूद तत्व पोर्स को ब्लॉक होने से रोकते हैं। कैलेंडुला एसेंस या कैलेंडुला इसेंशियल ऑयल वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट्स एक्ने ट्रीटमेंट के लिए सेफ और अच्छे माने जाते हैं। इन्हें, लगाने से त्वचा में होने वाली खुजली और इरिटेशन (skin irritation) भी कम होती है।
Pimple Problem: नहीं ठीक हो रही है पिम्पल्स की प्रॉब्लम, आपकी डायट हो सकती है वजह!
स्किन की ड्राईनेस (dry skin natural remedies) को कम करने के लिए कैलेंडुला ऑयल और कैलेंडुला के फूल का पेस्ट भी लगाया जा सकते है। क्योंकि, यह त्वचा की ड्राईनेस को कम करता है। यह एक नैचुरल मॉश्चराइज़र है जो ठंडियों के मौसम में बहुत अधिक ड्राईनेस से परेशान स्किन को भी राहत दिलाती है। कैलेंडुला ऑयल आपकी स्किन को नर्म और मॉश्चराइज़्ड रखती है।
किसी कीड़े के काटने या छोटी-मोटी खरोंच वगैरह की वजह से जब, त्वचा को नुकसान पहुंचता है। तो, ऐसे में कैलेंडुला के फूलों (Calendula health benefits) का पेस्ट लगाया जा सकता है। इससे, त्वचा की जलन कम होती है। इसी तरह, कैलेंडुला क्रीम या इसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल भी स्किन इरिटेशन को कम करता है।