नाखूनों के कमज़ोर होने के कई कारण होते हैं। कुछ शारीरिक तो कुछ हमारे आस-पास मौजूद अन्य कारकों के चलते नाखून कमज़ोर हो जाते हैं और बार-बार टूटते हैं। डिटर्ज़ेंट और बर्तन धोने के डिशवॉशर बार जैसी चीज़ें आपके नाखूनों के कमज़ोर बनने के सबसे बड़े कारण होते हैं। इसके अलावा शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इसकी वजह हो सकता है। डर्मटालजिस्ट के मुताबिक यह समस्या अनीकोसीज़िया कहलाती है। इस स्थिति में नाखून टूटे-फूट और बेडौल दिखते हैं। यह आपकी सेहत के लिए ख़तरनाक तो नहीं हैं लेकिन सही समय पर इनकी देखरेख करने से आपको इससे राहत ज़रूर मिल सकती है। क्या आपके भी नाखून टूटते हैं? तो चलिए जानते हैं इसकी वजहें-
इसलिए टूटते हैं बार-बार नाखून-
पोषक तत्वों की कमी- आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन ए की कमी के कारण नाखून टूटने की समस्या हो सकती है।
सिस्टम से संबंधित पुराना रोग- नाखून टूटना लीवर या क्रोनिक रीनल फेल्योर जैसी किसी पुरानी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।
ट्रॉमा- यदि आपको बच्चों की तरह नाखून चबाने या अंगूठा चूसने की आदत है। तो आपके नाखून टूट सकते हैं।
नेल हार्डनर, नेल पॉलिश, नेल पॉलिश रिमूवर और नाखूनों पर लगायी जानेवाली चीज़ों में मौजूद केमिकल्स की वजह से भी नाखून को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे वे कटे-फटे और टूटे-फूटे बन जाते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.