कटे-फटे और छोटे नाखूनों को ऐसे करें मैनीक्योर !

हम आपको बताते हैं छोटे नाखूनों को मैनीक्योर करने का सही तरीका।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2018 1:17 PM IST

मैनीक्योर से आपके नाखून खूबसूरत दिख सकते हैं लेकिन कई बार नाखूनों के खराब शेप या छोटे आकार की वजह से लड़कियां अपने नाखूनों को उतनी खूबसूरती से संवार नहीं पाती। कुछ लोगों को तो मैनीक्योर कराने में भी दिक्कत आती है। लेकिन शायद आपको किसी ने बताया नहीं कि मैनीक्योर किये हुए छोटे नाखून भी बड़े नाखूनों जैसे खूबसूरत दिख सकते हैं। हम आपको बताते हैं छोटे नाखूनों को मैनीक्योर करने का सही तरीका।

  • अपने नाखूनों पर रोज़ किसी अच्छे ऑयल से मसाज करें। ऐसा करने से नाखून जल्दी लंबे होंगे और ड्राइनेस भी खत्म होगी।
  • बहुत छोटे नाखूनों को आप उन्हें थोड़ा बढ़ाना चाहती हैं तो क्यूटिकल्स और नाखून पर मसाज करें और क्यूटिकल्स को पीछे खिसकाएं। ऐसा करने से पहले उंगलियों को क्यूटिकल सॉफ्टनर में डुबाना न भूलें।
  • मैनीक्योर के बाद अच्छा लुक पाने के लिए आपके नाखूनों का शेप हमेशा अच्छा होना चाहिए। स्क्वेयर यानी चौकोर शेप को न अपनाएं, छोटे नाखूनों पर यह सुंदर नहीं दिखते। इसकी जगह नाखूनों को आगे से गोल आकार दें। अपने नाखूनों को बफर की मदद से स्मूद बना लें। नहीं तो वो टूट सकते हैं या चुभ सकते हैं। बफर करते हुए याद रखें कि इसे ज्यादा न करें, इससे नाखून टूट भी सकते हैं। लिमिट में रहकर ही इसका इस्तेमाल करें।
  • छोटे नाखूनों पर फ्रेंच मैनीक्योर बहुत अच्छा लगता है। इसमें आपके नाखून के टिप को पेंट किया जाता है, बाकी का नाखून प्लेन रहता है। इस तरीके से नाखून लंहा दिखाई देता है। आप अपने नाखून के टिप पर वाइट नेल पेंट से लेकर और रंगीन कलर तक लगा सकते हैं।
  • अगर आपको लगता है कि डार्क कलर सिर्फ लंबे नाखूनों पर अच्छे लगते हैं तो आप गलत हैं। छोटे नाखूनों पर भी नेल पेंट के डार्क कलर खूब फबते हैं। बल्कि लाल रंग तो बहुत खूबसूरत दिखाई पड़ता है। जब आप अपने नाखूनों को पेंट करती हैं तो साइड्स में थोड़ी जगह छोड़ दें। इससे नाखूनों के पतले और लंबे होने का भ्रम पैदा होगा।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source