Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Bridal Tips: शादी के लिए तैयार होने से पहले हर दुल्हन को करने चाहिए ये 4 काम, स्किन और बाल दोनों को मिलेगा फायदा

Bridal Tips: दुल्हन के लिए शानदार दिखने में केवल मेकअप का ही जादू नहीं होता है बल्कि दुल्हन (Bridal Tips)के चेहरे की असली चमक मेकअप को खूबसूरत दिखाने का काम करती है। ये 4 टिप्स आपको देंगे प्राकृतिक चमक।

Bridal Tips: शादी के लिए तैयार होने से पहले हर दुल्हन को करने चाहिए ये 4 काम, स्किन और बाल दोनों को मिलेगा फायदा
Bridal Tips: शादी के लिए तैयार होने से पहले हर दुल्हन को करने चाहिए ये 4 काम, स्किन और बाल दोनों को मिलेगा फायदा

Written by Jitendra Gupta |Published : December 10, 2020 12:40 PM IST

Bridal Tips: शादी हर लड़की का एक सपना होता है और इस दिन का इंतजार हर लड़की को बेसब्री से होता है। शादी वाले दिन हर किसी की नजर दुल्हन पर होती है कि दुल्हन कैसी दिख रही है। वहीं दुल्हन को भी अपने जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण दिन पर सबसे अच्छा दिखना होता है, जिसके लिए लड़कियां कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती हैं। शादी वाले दिन हॉल में बैठा हर एक शख्स टकटकी लगाए हुए देखता रहता है कि कब दुल्हन आए और वे दूसरे व्यक्ति से कहे कि दुल्हन कितनी सुंदर दिख रही है न। दुल्हन के लिए शानदार दिखने में केवल मेकअप का ही जादू नहीं होता है बल्कि दुल्हन (Bridal Tips)के चेहरे की असली चमक मेकअप को खूबसूरत दिखाने का काम करती है। लेकिन ये चमक आए कैसे? दुल्हन के चेहरे की असली चमक बढ़ाने के लिए आपको शादी से एक दिन पहले ये 5 काम करने होंगे और आप अपनी स्किन व बालों को चमक को आसानी से और जानदार व शानदार बना पाएंगी। तो आइए जानते हैं कौने से ये 5टिप्स, जो हर दुल्हन को शादी से पहले फॉलो करने चाहिए।

ध्यान रखें कि स्किन फटे नहीं, ऐसा होने पर छिन जाएगा चेहरे का ग्लो (Bridal Tips in hindi)

शादी (Bridal Tips) से एक दिन पहले सगाई है तो आपको इस बात का सबसे ज्यादा ख्याल रखना होगा कि रात को सोने से पहले क्लींजर और एक अच्छे मेकअप रिमूवर का उपयोग करें। रात भर मेकअप लगा रहने से आपके स्किन के रोम छिद्र बंद हो जाएंगे और पिंपल्स व दाने आ जाएंगे। इसके अलावा आप नियमित रूप से एक अच्छे मॉइस्चराइजर का उपयोग करें और धूप में बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं। सप्ताह में कम से कम तीन बार अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें और इसके लिए एक अच्छे एक्सफोलिएटर का ही उपयोग करें। अपने शादी वाले दिन तक सप्ताह में ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज करें क्योंकि यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेगा। आपकी स्किन ड्राई न हो इसके लिए हर समय खुद को हाइड्रेटेड रखें।

हेल्दी स्किन के लिए करें ये डायटरी चेंज

हेल्दी स्किन के लिए आपको अपनी डाइट में बहुत सारे फलों को शामिल करना चाहिए। आपको रोजाना दिन में कम से कम 1 या 2 फल तो खाने ही चाहिए क्योंकि यह आपके फेस पर अतिरिक्त चमक देने का काम करते हैं। अपनी डाइट में नट्स को शामिल करें क्योंकि ये मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन ए और ई से पैक होते हैं। ये आपको हेल्दी फैट और आपके गालों पर लाली (Bridal Tips)प्रदान करते हैं। सब्जियों का रस पिएं और अपनी डेली डाइट में खीरा और गाजर शामिल करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

शादी के एक दिन पहले के स्किनकेयर टिप्स (Bridal Tips in hindi)

  1. ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें जिनमें एएचए यानी की एक्सफोलीएटिंग एसिड होता हैं, जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। इससे आपकी स्किन सुस्त (Bridal Tips) और बेजान नहीं दिखती है।
  2. रोज ग्रीन टी पीना शुरू करें। यह वजन कम करने में मदद करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को चमकदार बनाने और मुंहासे को कम करने में मदद करते हैं।
  3. इसके अलावा डिटॉक्सीफिकेशन आपकी स्किन को प्राकृतिक चमक प्रदान करने में मदद करेगा। यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है और आपकी स्किन को स्मूथ बनाता है।
  4. नियमित रूप से पीने के पानी में नींबू, संतरे और पुदीने की पत्तियां मिलाएं। ऐसा करने से आपका शरीर तो हाइड्रेट रहेगा ही साथ ही चेहरे (Bridal Tips) को प्राकृतिक चमक भी मिलेगी।

शादी के एक दिन पहले के हेयरकेयर टिप्स

  1. शादी से 2 या 3 महीने पहले महीने में कम से कम दो बार हेयर (Bridal Tips) स्पा जरूर कराएं। ऐसा करने से सूखे और घुंघराले बाल, उलझे व बेजान बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  2. अपनी डाइट में ताजी सब्जियों और फलों को शामिल करें, जो आपके बालों को पोषण प्रदान करने में मदद करता है।
  3. बादाम, काजू, खजूर, किशमिश, अंडे, आंवला का रस आपके बालों में चमक और उन्हें बढ़ने में मदद करेगा।
  4. अपने बालों को मॉइश्चराइज रखने के लिए ढेर सारा पानी और ताजा जूस पिएं।
  5. बालों के झड़ने (Bridal Tips) से बचने के लिए अपनी स्कैल्प को साफ रखें, कंडीशन करें।
  6. अपने बालों के लिए सही शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें।
  7. सप्ताह में एक बार गर्म तेल से मालिश करें।

About the Author

... Read More