Kiara Advani Beauty Secret: कियारा आडवाणी की ब्‍यूटी का राज है लौकी का जूस, झुर्रियां और पिंपल्‍स होते हैं एकदम दूर

Bottle Gourd Juice: अगर आपको पिंपल्‍स से छुटकारा चाहिए तो आपको अपनी स्किन को बाहर से नहीं बल्कि अंदर से हेल्‍दी रखने की जरूरत होती है। लौकी का जूस नियमित रूप से पीने से आंतें साफ रहती है जिससे स्किन में गंदगी, प्रदूषण और ऑयल नहीं जमता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 23, 2021 4:50 PM IST

लौकी जिसे घिया भी कहते हैं, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्‍योंकि ये स्‍वाद में कई लोगों को अच्‍छी नहीं लगती है इसलिए बच्‍चे खासकर लौकी की सब्‍जी को न खाने के लिए बहाने बनाते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते हैं कि लौकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जो लोग लौकी की सब्‍जी नहीं खा पाते हैं उनके लिए लौकी के फायदे लेने के लिए लौकी का जूस (Bottle Gourd Juice Benefits) भी उपलब्‍ध है। लौकी में भरपूर मात्रा में पानी होने के साथ ही विटामिन A,C,E,B1,B2,B3, B9, जिंक, आयरन, मैग्‍नीशियम और थियामिन जैसे अन्‍य कई पोषक तत्‍व होते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। इनके अलावा लौकी का जूस हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से स्किन (Bottle Gourd Juice Benefits For Skin) को कई फायदे होते हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani Beauty Secrets In Hindi) और कई अन्‍य एक्‍ट्रेस भी अपनी डाइट में लौकी के जूस को शामिल करती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसा क्‍या है लौकी के जूस में जो सेलेब्‍स भी ग्‍लोइंग स्किन के लिए इसे पीती हैं और जानते हैं कैसे बनाते हैं लौकी का जूस-

स्किन के लिए क्‍यों फायदेमंद है लौकी का जूस (Bottle Gourd Juice Benefits For Skin)

  • क्‍योंकि लौकी में विटामिन सी और जिंक पाया जाता है जो एंटी एजिंग को रोकने में मदद करता है। लौकी का जूस पीनी से सेल्‍स एजिंग को धीमा करता है और चेहरे पर झुर्रियों को आने से रोकता है। आप लौकी को पकाकर भी खा सकते हैं और इसका जूस भी सकते हैं। अगर आप लौकी को इनमें से किसी भी तरह नहीं खा सकते हैं तो एंटी एजिंग से बचने के लिए अपने चेहरे और गर्दन पर लौकी का जूस लगाएं।
  • मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर लौकी का जूस स्किन को नेचुरल ग्‍लोइंग बनाता है। अगर आप सुबह उठकर लौकी का जूस पीते हैं तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्‍लो आता है। इसके अलावा लौकी का जूस पाचन क्रिया को बूस्‍ट करता है। बेहतर परिणाम के लिए रोज सुबह लौकी का जूस पीएं।

  • अगर आपको पिंपल्‍स से छुटकारा चाहिए तो आपको अपनी स्किन को बाहर से नहीं बल्कि अंदर से हेल्‍दी रखने की जरूरत होती है। लौकी का जूस नियमित रूप से पीने से आंतें साफ रहती है जिससे स्किन में गंदगी, प्रदूषण और ऑयल नहीं जमता है। यही वो तीन चीजें होती हैं जो पिंपल्‍स के लिए जिम्‍मेदार होती हैं। आप होममेड स्किन पैक में भी लौकी का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं।

ऐसे बनाएं लौकी का जूस (How To Make Bottle Gourd Juice)

लौकी का जूस बनाना बेहद आसान है। इसके लिए पहले लौकी को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब जूसर में डालें और साथ में पुदीना भी डालें। अब इसे एक ग्‍लास में छानें और इसमें थोड़ा काला नमक, नींबू और हींग डालें। आपका जूस पीने के लिए तेयार है। लौकी के जूस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं और स्किन को ग्‍लोइंग बनाते हैं। लौकी के जूस के अन्‍य फायदे भी होते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.