
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 13, 2021 10:36 AM IST
Home Remedies To Prevent Grey Hair: कंघी करते समय किसी दिन जब नज़र पड़ती है उस एक बाल पर जो अब काला नहीं बल्कि, सफेद हो चला है तो मन में बुढ़ापे का डर, दुख और उदासी जैसी भावनाएं भर जाती हैं। पहले सफेद बाल को देखकर कई लोग हड़बड़ाकर अलग-अलग तरह के केमिकल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। जिसके बाद कई लोगों की समस्या कम होने की बजाय बढ़ती जाती है। ऐसे में बालों को नैचुरली काला बनाने के लिए उन नैचुरल हर्ब्स, फलों, सब्ज़ियों और फूलों की मदद लेना ( Ways to get naturally black hair) सेफ माना जा सकता है जिनका इस्तेमाल हमेशा से किया जाता रहा है। लौकी (Lauki) भी ऐसा ही एक नैचुरल फूड है जो बालों की रंगत काली बनाता है। आइए जाने बालों को नैचुरली काला रखने के लिए लौकी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है । (Home Remedies To Prevent Grey Hair In Hindi)

कद्दू, घिया या लौकी (Bottle Gourd) वेट लॉस और हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए डायट में शामिल किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले डायटरी फाइबर के साथ-साथ फॉस्फोरस, विटामिन्स, सोडियम, पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व ना केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं बल्कि, ये शरीर को भीतर से साफ कर सारी गंदगी और विषैले तत्वों (Toxins) को बाहर निकाल फेंकते हैं। इससे, शरीर की सभी कार्यप्रणालियां ठीक तरीके से काम करती हैं। साथ ही स्किन और बालों की हेल्थ भी बेहतर बनती हैं। (Health benefits of bottle gourd)
लौकी का पारम्परिक तरीके से तैयार किया गया तेल (Lauki Ka Tel) बालों को काला बनाने के लिए आज़माया जाने वाला एक बहुत पुराना नुस्खा है। यहां पढ़ें इस तेल को बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका। (Ways to use lauki or bottle gourd for hair care)