Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Body ki tanning kaise dur kare: बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल तो आप जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी स्किन के लिए कितना जरूरी है? बॉडी स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाने, रोमछिद्रों को साफ करने और त्वचा को स्मूद और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। हफ्ते में 1–2 बार स्क्रब करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन हेल्दी दिखती है। बाजार में कई तरह के स्क्रब उपलब्ध हैं, लेकिन आप घर पर भी बेसन, दाल, एलोवेरा जेल और टमाटर जैसे प्राकृतिक इंग्रीडिएंट्स से स्क्रब बना सकते हैं। इसलिए आज हम यहां एक आसान और असरदार घरेलू बॉडी स्क्रब की रेसिपी आपको बता रहे हैं, जो दाल, बेसन, एलोवेरा जेल और टमाटर के उपयोग से बनती है। यह स्क्रब ना सिर्फ स्किन की टैनिंग कम करता, बल्कि त्वचा को नर्म, मुलायम और ग्लोइंग भी बना सकता है तो आइये जानते हैं इसे कैसे बनाना है और इससे आपको क्या लाभ मिल सकते हैं।
- 2 टेबलस्पून चना दाल (भीगी हुई, 3-4 घंटे)
- 2 टेबलस्पून बेसन (बेसिक क्लीन्ज़र)
- 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल (ताजे पत्ते से या मार्केट वाला)
- 1 टेबलस्पून टमाटर का रस (टैन हटाने में असरदार)
- 1 चुटकी हल्दी (ऑप्शनल–एंटीसेप्टिक गुणों के लिए)
1. सबसे पहले भीगी हुई चना दाल को मिक्सर में थोड़ा दरदरा पीस लें। बिल्कुल पेस्ट न बनाएं, इसमें हल्की ग्रेनुलर टेक्सचर होनी चाहिए ताकि स्क्रबिंग अच्छे से हो सके।
2. अब इसमें बेसन, एलोवेरा जेल, और टमाटर का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
3. अगर आप चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं।
1. सबसे पहले स्किन को गीला कर लें।
2. फिर इस स्क्रब को धीरे-धीरे गोल-गोल मसाज करते हुए पूरे शरीर पर लगाएं। ध्यान रखें कि बहुत ज़्यादा ज़ोर से न रगड़ें।
3. 5–10 मिनट तक स्क्रबिंग करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
4. इसके बाद मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगा लें ताकि स्किन सॉफ्ट बनी रहे।
- चना दाल और बेसन: स्किन से डेड सेल्स हटाकर नेचुरल एक्सफोलिएशन करते हैं।
- टमाटर: इसमें मौजूद लाइकोपीन टैनिंग को कम करता है और स्किन को ब्राइट बनाता है।
- एलोवेरा: स्किन को ठंडक और नमी देता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी रहती है। इस स्क्रब को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस करें!
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।