... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 9, 2018, 12:43 AM
ब्लैकहेड्स की समस्या से अधिकतर लड़कियां परेशान रहती हैं। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है, क्योंकि वातावरण में अधिक उमस और चिपचिपाहट के कारण ब्लैकहेड्स अधिक होने लगते हैं। कई लड़कियां बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई भी क्रीम अप्लाई करने लगती हैं, जिसका असर त्वचा पर उल्टा हो हो जाता है। बेहतर है कि आप ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें। फिर से खूससूरत त्वचा पाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा कर देखें।
क्यों होते हैं ब्लैकहेड्स
ब्लैकहेड्स ज्यादातर नाक और उसके आसपास की त्वचा पर होते हैं। ये काले रंग के होते हैं, जो उभार की तरह दिखते हैं। दरअसल, हेयर फॉलिकल्स के ब्लॉक होने पर ये त्वचा पर निकल आते हैं। लड़कियों को यह नाक पर अधिक होता है लेकिन कुछ लोगों में ये पीठ, सीने, गर्दन, हाथ और कंधों पर भी हो सकते हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मटोलॉजी का कहना है कि ब्लैकहेड्स एक प्रकार का स्किन डिसऑर्डर होता है।
आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
1 बेकिंस सोडा ब्लैकहेड्स हटाने में कारगर है। एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। एक नींबू को आधा काट कर उसके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसे ब्लैकहेड्स पर घिसें। दोबारा ऐसा ही करें। पांच मिनट तक करने के बाद चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करें। ब्लैकहेड्स नाक और चेहरे पर से गायब हो जाएंगे।
2 एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर उसमें पानी मिलाएं। इसे मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाकर 10 मिनट सूखने दें। सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में 1 से 2 बार करके देखें। लाभ होगा।
3 आलू से भी ब्लैकहेड्स हटा सकती हैं। एक आलू को बीच से काट लें। कटे हुए आलू को ब्लैकहेड्स वाले भाग पर घिसें। ऐसा दस मिनट तक करके देखें। आलू का रस त्वचा से ऑयल को सोखने के साथ ही डेड स्किन को भी हटाने में मदद करता है। इससे रोम छिद्र खुल जाते हैं और ब्लैकहेड्स बाहर निकल जाते हैं। इस नुस्खे को आजमा कर देखें, आपको जरूर फर्क नजर आएगा।
4 घर में शहद तो होगा ही। शहद चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। शहद का इस्तेमाल लगातार कुछ दिनों तक करने से स्किन तो कोमल बनती ही है, ब्लैकहेड्स भी निकल जाते हैं।
5 एक बाउल में दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। हर दिन ऐसा करने से परिणाम बेहतर ही मिलेगा।
6 एक कटोरी में थोड़ी सी कस्तूरी हल्दी लेकर पानी या नारियल का तेल डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से धो लें। आपका सारे ब्लैकहेड्स खुद ब खुद कुछ ही दिनों में निकल जाएंगे।
7 आप जहां रहती हैं वहां नीम का पेड़ होगा। कुछ पत्तियों को तोड़ लाएं। इन पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें हल्दी, शहद, नींबू का रस मिला दें। इस पेस्ट को जहां-जहां भी ब्लैकहेड्स है वहां लगाएं। आधे घंटे तक छोड़ दें। नींबू, नीम और हल्दी से त्वचा नरम बनती है और बैक्टीरिया का भी नाश होता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.