ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए 3 कमाल की टिप्स, जो लॉकडाउन में आज़मा सकते हैं आप

त्वचा में ऑयल ग्लैंड्स से बहुत अधिक तेल का निर्माण होने और बैक्टेरिया की वजह से भी ब्लैकहेड्स होते हैं। इसके अलावा हमारे हार्मोन्स के स्तर में होने वाले बदलाव भी इसकी एक बड़ी वजह है। किशोरावस्था में पीरियड्स शुरु होने से लेकर बुढ़ापे तक पबर्टी, मेनोपॉज़, प्रेगनेंसी जैसे विभिन्न कारणों से ब्लैकहेड्स होते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 26, 2020 7:32 PM IST

Blackheads Home Remedies:ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या हर मौसम में लोगों को परेशान करती है। खासकर, ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों को यह समस्या बार-बार होती है। ब्लैकहेड्स (Blackheads) होने पर त्वचा में काले रंग के छोटे-छोटे दाने दिखायी पड़ने लगते हैं। आमतौर पर ब्लैकहेड्स में स्किन पोर्स गंदगी या डेड स्किन से ढंक कर बंद हो जाते हैं। ये पार्टिकल सूखकर स्किन की ऊपरी परत पर ब्लैकहेड्स के तौर पर दिखायी पड़ने लगते हैं। आमतौर पर ब्लैकहेड्स नाक पर दिखायी पड़ते हैं। क्योंकि,  टी-ज़ोन का एरिया बाकी चेहरे की तुलना में अधिक ऑयली होती है। लेकिन,  इसके अलावा ब्लैकहेड्स गालों और माथे पर भी दिखायी पड़ता है। (Blackheads Home Remedies in hindi)

क्यों होते हैं ब्लैकहेड्स ? (Blackheads Cause and Reasons):

त्वचा में ऑयल ग्लैंड्स से बहुत अधिक तेल का निर्माण होने और बैक्टेरिया (Bacteria) की वजह से भी ब्लैकहेड्स होते हैं। इसके अलावा हमारे हार्मोन्स (Hormonal Imbalance) के स्तर में होने वाले बदलाव भी इसकी एक बड़ी वजह है। किशोरावस्था में पीरियड्स शुरु होने से लेकर बुढ़ापे तक पबर्टी, मेनोपॉज़, प्रेगनेंसी जैसे विभिन्न कारणों से ब्लैकहेड्स होते हैं। ब्लैकहेड्स की समस्या अगर आपको भी परेशान कर रहे हैं। तो, आप घर पर इन नैचुरल चीज़ों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। (Blackheads Home Remedies )

ब्लैकहेड्स के लिए घरेलू उपाय (Blackheads Home Remedies):

बेकिंग सोडा स्क्रब

लॉकडाउन में फंसे लोग और ब्यूटी पार्लर ना जा पाने वाले लोगों के लिए ब्लैकहेड्स (How to Remove Blackheads) साफ करने के लिए यह एक अच्छा तरीका है। बेकिंग सोडा (Baking Soda for Skin Problems) स्किन पोर्स को साफ करने का काम करता है। जिससे ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम (Blackheads Problem) कम होती है। (Easy tips for blackhead removal at home)

ऐसे करें इस्तेमाल

एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे, अपने ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 15 मिनट तक इंतज़ार करें। जब यह सूख जाए तो, धीरे-धीरे स्क्रब करते हुए साफ करें। फिर चेहरा धो लें।

टी ट्री ऑयल (Tea-Tree Oil benefits)

स्किन प्रॉब्लम्स के इलाज के लिए टी ट्री ऑयल बहुत ही कारगर और असरदार माना जाता है। यह स्किन में छुपे बैक्टेरिया को खत्म करता है। हालांकि, इसे स्किन पर डायरेक्टली ना लगाएं। इसे,  आप अपनी स्किन क्रीम, फेशवॉश या फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी

सदियों पुराने इस नुस्खे को हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद पाया गया है। ब्लैकहेड्स से राहत पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाएं। इसमें, टी-ट्री ऑयल, ऐप्पल साइडर विनेगर या नीम की पत्तियों का पेस्ट मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो दें।

Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ

Beauty Tips For Men: न्यूट्रिशन की कमी से हो सकता है हेयर फॉल, हेल्दी बालों के लिए पुरुष अपनाएं ऐसी डायट

Tips for Hair Care during Lockdown: घर में हैं ढेर सारे काम और गर्मी से बाल हो रहे हैं डल, तो लॉकडाउन में आज़माएं ये 6 हेयर केयर टिप्स

Skincare during Lockdown: चाहिए ग्लोइंग स्किन पर लॉकडाउन में नहीं जा पा रहे सैलोन, तो घर पर ही करें फेशियल इन 2 नैचुरल चीज़ों के साथ

Healthy Summers: गर्मियों में कैसा परफ्यूम करना चाहिए इस्तेमाल, सही परफ्यूम चुनने के लिए फॉलो करें ये शहनाज़ हुसैन टिप्स

Heat Boils Home Remedies: गर्मियों में चेहरे पर जब होने लगे हीट बॉइल्स, तो इस घरेलू नुस्खे का करें इस्तेमाल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source