मुंहांसों की तरह ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी बहुत से लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसीलिए जहां ब्लैकहेड्स की समस्या का सही इलाज ज़रूरी है वहीं हमें इनकी वजह भी जाननी चाहिए। यहां हम बता रहे हैं ब्लैकहेड्स होने के पीछे वो कारण जो हमारी ग़लतियों की वजह से उत्पन्न होते हैं-
गंदे तकिये पर सोना- आपके तकिये के कवर में आपकी स्किन से गंदगी, पसीना और मेकअप लग जाता है। फिर जब भी आप उसपर लेटती हैं तो वो आपके चेहरे पर वापस आता है, और इससे गाल, जॉलाइन पर ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। इसलिए अपने तकिये के कवर को हर तीन दिन में बदल लें।
नहाने से पहले चेहरा धोना – हममें से बहुत से लोग पहले चेहरा धोते हैं और फिर बाद में शैंपू या कंडीशनर लगाते हैं। इससे होता ये है कि शैंपू-कंडीशनर हमारे चेहरे के रोमछिद्रों में अटक कर रह जाते हैं। जिनसे बाद में ब्लैकहेड्स बन जाते हैं। इसलिए नहाते वक्त आखिर में चेहरा धोएं।
किसी भी तरह के पानी से मुंह धोना- दरअसल नल, कुंओं या अन्य स्रोत्रों से कई बार जो पानी हमें सप्लाई किया जाता है वह हार्ड वॉटर होता है। यह कठोर पानी जब हम अपने चेहरे की सफाई के लिए इस्तेमाल करते हैं तो अक्सर पानी में मिले हुए तत्वों में से कुछ हमारे चेहरे पर चिपक जाते हैं और जो हमारी त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं और ब्लैकहेड्स पैदा करते हैं। इसलिए अगर आपके यहां ऐसा पानी आता है जिसमें पानी में भारी मात्रा में धातु होता है तो वाटर प्यूरीफायर लगवाएं।
मेकअप लगाकर जिम जाना - माना ज़माना सेल्फी का है और जिम की तस्वीरें भी अपलोड अगर आप बिना मेकअप साफ किये हुए वर्कआउट करते हैं तो आपको ब्लैकहेड्स हो सकते हैं। जब एक्सरसाइज़ के दौरान आपको पसीना आता है तो मेकअप बहकर आपके रोमछिद्र बंद कर देता है। इसलिए वर्कआउट से पहले मेकअप साफ करना न भूलें।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.