
Also Read
काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए वैक्सिंग या शेविंग कौन सा तरीका है बेहतर ? 4 तरीकों से गोरे बनाएं अंडरआर्म्स
क्या आप भी अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए बार-बार महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं या करते हैं। बाल साफ करने से भले ही आपको साफ लगता हो लेकिन ऐसा करने से आपकी अंडरआर्म्स की स्किन बहुत ज्यादा (shaving or waxing) काली हो जाती है, जो आपको कभी-कभार शर्मिंदा करने के लिए काफी है। अगर आप अंडर आर्म्स को साफ करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें कि इसमें ऐसे हानिकारक केमिकल होते हैं, जो स्किन को काला बनाने का काम करते हैं और ये कालापन जल्द दूर भी नहीं होता है। आइए जानते हैं अंडरआर्म्स को साफ करने (shaving or waxing) के लिए कौन सा विकल्प सबसे सही है शेविंग या वैक्सिंग।
लड़के हो चाहें लड़कियां अंडरआर्म्स का कालापन हर किसी के लिए शर्मिंदगी का विषय है इसे दूर करने के लिए आप ये 4 तरीके आजमा सकते हैंः
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप बेसन, दही, नींबू और हल्दी का एक पैक बना सकते हैं। आपको रोजाना सिर्फ 15 से 20 मिनट तक इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाना और इसके सूखने के बाद साफ पानी से अंडरआर्म्स धो लेने हैं। ऐसा करने से आपको साफ और गोरे अंडरआर्म्स मिलेंगे।
आलू को बरसों से एक नेचुरल ब्लीच के रूप में जाना जाता है। इस उपाय को करने के लिए आपको सिर्फ नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में अंडरआर्म्स साफ हो जाते हैं।
अगर आप बहुत ज्यादा डियोडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपके अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। ऐसा होने पर आप फिटकरी के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की सफाई कर सकते हैं और बदबू को कम कर सकते हैं।
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूरप करने के लिए आप चंदन और गुलाब जल के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए अंडरआर्म्स पर लगा लें और सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपके अंडरआर्म्स साफ हो जाएंगे।