... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 5, 2023 1:22 PM IST
आइए जानते हैं विटामिन बी7 यानि बायोटिन के ऐसे रिच सोर्स के बारे में, जो सर्दी के दिनों में आपके बाल और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
जिस तरह हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए कुछ विटामिन्स की जरूरत होती है ठीक उसी तरह हमारी स्किन और बालों को भी हेल्दी रहने के लिए कुछ विटामिन्स की जरूरत होती है। स्किन और बालों को मजबूत बनाने में यूं तो कई विटामिन्स अपना काम करते हैं लेकिन विटामिन बी7 सबसे ज्यादा जरूरी होता है, जिसे आम भाषा में बायोटिन कहा जाता है। बायोटिन आपके शरीर को प्रोटीन, लिपिड और कार्ब्स को ग्लूकोज में तब्दील करने का काम करता है और आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। आइए जानते हैं विटामिन बी7 यानि बायोटिन के ऐसे रिच सोर्स के बारे में, जो सर्दी के दिनों में आपके बाल और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
बात जब पोषक तत्वों की होती है तो मटर, बीन्स और फलियां प्रोटीन, फाइबर और विभिन्न प्रकार के मिनरल्स से भरी हुई होती हैं। मूंगफली और सोयाबीन कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो बायोटिन के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक माने जाते हैं। दालों को आमतौर पर उबाला जाता है और फिर उनका इस्तेमाल किया जाता है, जो उसके गुणों को और ज्यादा बढ़ाने का काम करता है।
एंटीऑक्सीडेंट का भंडार होने के साथ मशरूम सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भी समृद्ध होता हैं, जिसे आप सलाद, फ्राइज, सैंडविच और सूप में डालकर भी खा सकते हैं। बता दें कि ताजा कटे हुए मशरूम का एक कप आपको 5.6 एमसीजी बायोटिन प्रदान करता है। सप्ताह में दो से तीन बार तक मशरूम का सेवन आपको हेल्दी बनाने में मदद करता है।
ढेर सारे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शकरकंद में बायोटिन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। शकरकंद को कई तरीकों से खाया जा सकता है फिर चाहे पकाना हो या बेक करना। आप शकरकंद को मैश कर या फिर फ्राइज के रूप में भी खा सकते हैं। शकरकंद, सर्दियों में खाया जाने वाला एक स्वादिष्ट भोजन है।
अंडे एक ऐसा फूड्स है, जिसमें ढेर सारे विटामिन्स होते हैं जैसे बी विटामिन, प्रोटीन, आयरन और फॉस्फोरस। अंडे की जर्दी में बायोटिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है लेकिन आपको हमेशा अंडे को उबालकर ही खाना चाहिए। अंडे के सफेद भाग में मौजूद एविडिन नाम का प्रोटीन बायोटिन के अवशोषण को रोकता है। इसलिए बायोटिन इनटेक को बढ़ाने के लिए उबला हुआ अंडा जरूर खाएं।
सैल्मन, ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरी हुई होती है, जो शरीर में सूजन को कम करने के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा जब सैल्मन को पकाया जाता है तो ये बायोटिन का एक शानदार स्रोत बन जाती है। एक कटोरी सैल्मन 5 एमसीजी बायोटिन प्रदान करता है इसलिए ये बालों और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।