टूटते, झड़ते बालों के लिए रामबाण है भृंगराज तेल, इस तरह करें घर में तैयार

आजकल बाजार में बाल झड़ने की सभी आयुर्वेदिक दवाओं में भृंगराज होने का दावा किया जाता है क्योंकि आयुर्वेद में भृंगराज को बालों के लिए वरदान माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 19, 2019 8:48 PM IST

अगर आप बालों के झड़ने या टूटने की समस्या से परेशान हैं, तो हो सकता है आपने भृंगराज के बारे में सुना हो। आजकल बाजार में बाल झड़ने की सभी आयुर्वेदिक दवाओं में भृंगराज होने का दावा किया जाता है क्योंकि आयुर्वेद में भृंगराज को बालों के लिए वरदान माना जाता है। आप चाहें तो घर पर ही खुद से शुद्ध और बिना मिलावट वाला भृंगराज तेल बना सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से बालों से जुड़ी सभी समस्याएं जैसे- बालों का टूटना, बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना, बालों का रूखापन और डैंड्रफ आदि की समस्याएं दूर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें - चाहती हैं लंबे और घने बाल, तो ये घरेलू औषधियां करें ट्राय

यह भी पढ़ें - जोखिम भरा हो सकता है शरीर के इन हिस्‍सों पर परफ्यूम लगाना

घर पर इस तरह बनाएं भृंगराज तेल

भृंगराज का तेल बनाने के लिए सबसे पहले भृंगराज के पत्तों का रस निकाल लें

इस रस में बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिलाएं।

रस और तेल को अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।

रस पूरी तरह तेल में मिल जाए और जब सिर्फ तेल बचे, तो आंच बंद कर दें।

अगर आप बालों के गिरने की समस्या से परेशान हैं, तो आंच पर चढ़ाने से पहले इसी में आंवला का रस भी मिला लें।

यह भी पढ़ें – डिलीवरी के बाद लटक गया है पेट, तो इस तरह आएं वापस शेप में

डैंड्रफ की समस्या

भृंगराज के तेल से नियमित मसाज करने से स्‍कैल्‍प पर संक्रमण नहीं होता। इससे डैंड्रफ दूर रहती है। इसका नियमित इस्‍तेमाल बालों को असमय सफेद होने से रोकता है और बालों का कुदरती रंग बरकरार रखता है। भृंगराज एक कुदरती जड़ी-बूटी है इसलिए इसके कोई दुष्‍प्रभाव नहीं होते मगर इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए सर्दियों में रात में इसे लगाकर न सोएं।

यह भी पढ़ें – फि‍श पेडीक्‍योर करवाती हैं, तो इसके खतरे भी जान लें

बाल झड़ने की समस्या में वरदान है भृंगराज

भृंगराज तेल बालों के झड़ने की समस्या में वरदान है। इस तेल का मसाज करने से बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं और जिन जगहों से उगना बंद हो जाते हैं, वहां भी उगने लगते हैं। इसके लिए जिस जगह पर आपके बाल सबसे ज्यादा झड़ गए हों, उस जगह पर इस तेल से हल्‍के हाथ से सिर मसाज करें और कुछ घंटे के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद माइल्‍ड शैंपू से इसे धो लें। बेहतर रहेगा अगर आप शिकाकाई और रीठा पाउडर से सिर धोएं क्योंकि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर शैंपू केमिकलयुक्त होते हैं, जो बालों को कमजोर करते हैं।

बालों को घना और मजबूत बनाए भृंगराज

आयुर्वेद के मुताबिक बालों का झड़ना और बालों से जुड़ी अन्‍य समस्‍यायें पित्‍त दोष के कारण होती हैं, और भृंगराज का तेल इसी समस्‍या को दूर करने में मदद करता है। यह बालों को बढ़ाने में मदद करता है। नियमित तौर पर बालों में भृंगराज तेल से मसाज करने से स्‍कैल्‍प में रक्‍त प्रवाह बढ़ जाता है। इससे बालों की जड़ें सक्रिय हो जाती हैं और बालों का बढ़ना शुरू हो जाता है। भृंगराज का तेल को बनाते समय इसमें शिकाकाई, आंवला जैसी अन्‍य औषधियां भी मिलायी जा सकती हैं। इसके साथ ही इसमें तिल या नारियल का तेल भी मिलाया जा सकता है। ये सब मिलकर आपके बालों को स्‍वस्‍थ और घना बनाते हैं।

बालों के रूखेपन में भृंगराज तेल

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं, तो सप्ताह में कम से कम दो बार भृंगराज तेल को बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे बालों को पोषण मिलेगा और उनमें नमी आएगी, जिससे उनका रूखापन दूर हो जाएगा। इसके अलावा ध्यान रखें कि बालों को धूल, मिट्टी और प्रदूषण से बचाने के लिए बाहर निकलते समय इन्हें बांधकर या ढककर जरूर रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source