Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन से हैं परेशान? दूर कर देगा Bhagyashree का ये नुस्खा

Home remedy for dark circles: डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस भाग्यश्री के बताए इन दो चीजों से आप डार्क सर्कल दूर कर सकते हैं।

डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन से हैं परेशान?  दूर कर देगा Bhagyashree का ये नुस्खा

Written by Pallavi |Published : October 18, 2022 10:59 AM IST

एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) की खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। लेकिन, उनकी इस खूबसूरती का राज है उनकी फिटनेस, एक्सरसाइज, डाइट और कुछ घरेलू नुस्खे। भाग्यश्री अक्सर इन चीजों के बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। अक्सर, उनके नुस्खे घर के होते हैं और आप इनका आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल ही, में भाग्यश्री ने कुछ ऐसे ही नुस्खों को शेयर किया जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन (home remedy for dark circles and pigmentation) को कम कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं उनके इस नुस्खे के बारे में।

डार्क सर्कल दूर करेगा भाग्यश्री का नुस्खा-Home remedy for dark circles and pigmentation

डार्क सर्कल दूर करने के लिए भाग्यश्री का नुस्खा बेहद ही आसान है। इसमें आपको एलोवेरा (aloe vera) और केले के छिलके (banana peel) का इस्तेमाल करना है। साथ ही भाग्यश्री इसके इस्तेमाल का तरीका भी बताया, जैसे

-पहले तो एक कटोरी लें और इसमें एलोवेरा जेल डाल लें।

Also Read

More News

-इस एलोवेरा जेल को ऐसे बना लें कि ये चेहरे पर लिक्विड की तरह लगने लगे।

-अब केला का छिलका लें और छिलके के अंदर से गूदा निकाल लें।

-अब दोनों को मिला कर फेंट लें और फिर इसे अपने आंखों के चारों ओर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

-फिर इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डार्क सर्कल के लिए केले के छिलके और एलोवेरा के फायदे

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, केले के छिलके(banana peel for dark circles ) त्वचा का लोचपन बढ़ाते हैं और झुर्रियों और महीन रेखाओं में कमी लाते हैं। साथ ही कई बार कोलेजन बूस्ट करता है, पिग्मेंटेशन को हल्का करता है और काले धब्बों को दूर करता है जिससे त्वचा को जवां दिखने में मदद मिलती है। इसके अलावा अगर बात हम एलोवेरा (aloe vera for dark circles) की करें तो इसके एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नमी देते हैं, कोलेजन बूस्ट करते हैं, हाइड्रेशन बढ़ाते हैं और डार्क सर्कल में कमी लाने में मदद करते हैं।

About the Author

... Read More