Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bhagyashree Drinks Kesar Water for Glowing Skin: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के आज भी करोड़ो चाहने वाले है। एक्ट्रेस की उम्र 55 से ज्यादा की हो गई है, लेकिन भाग्यश्री की स्किन 16 साल की उम्र की लड़की की तरह की नजर आती है। भाग्यश्री अब बेशक फिल्मों में एक्टिव न हो, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव है। भाग्यश्री अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही स्किन और सेहत से जुड़े टिप्स शेयर करती रहती है।
अपने ऐसे ही एक वीडियो में भाग्यश्रीने बताया कि अगर 15 दिन पानी में बस एक चीज डालकर इस पानी को पिया जाए तो स्किन निखरने लगती है और साथ ही चेहरे पर नजर आने वाले दाग-धब्बे और झाइयां भी कम होने लगते हैं।
भाग्यश्री का कहना है कि रोजाना की धूल-मिट्टी त्वचा को काफी प्रभावित करती है। जिससे स्किन डल, बेजान और दाग-धब्बों से भर जाती है। ऐसे में स्किन को अंदरूनी रूप से बूस्ट करने और निखरा हुआ बनाने के लिए केसर वाला पानी (Kesar Water) पिया जा सकता है। केसर का पानी पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों को दूर करने और उम्र से पहले होने वाली झाइयों -झुर्रियों को कम करता है।
इसे आजमाने के लिए 10 से 15 केसर के छल्लों को हल्के गर्म पानी में डालकर रोजाना खाली पेट पीना होगा. भाग्यश्री का कहना है कि जब पानी हल्का संतरी रंग का नजर आने लगे। उसके बाद ही केसर का पानी पीना चाहिए। भाग्यश्री का कहना है कि सिर्फ 15 दिन केसर क पानी पीने से त्वचा से जुड़ी सारी परेशानिया दूर हो जाती है। साथ ही, स्किन पहले से ज्यादा ग्लोइग और जवा नजर (Chehre ke liye Kesar ka Paani Peene ke Fayde) आने लगती है।
View this post on Instagram
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।