खतरनाक हैं चेहरे पर एक्‍सपेरीमेंट, संभलकर करवाएं फेशियल

एजिंग के साइन को कम करने के लिए सेलिब्रिटीज करवाती हैं ये खतरनाक काम।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 14, 2018 3:47 PM IST

अपने चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए लोग क्‍या-क्‍या करने से नहीं चूकते। कभी घरेलू नुस्‍खे तो कभी नई तकनीक। सौंदर्य बाजार में फेशियल का इस्‍तेमाल भी चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए किया जा रहा है। इसी में नई तकनीक है वेम्‍पायर फेशियल। जिसका इस्‍तेमाल इन दिनों कई मशहूर हस्तियां कर रहीं हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि यह आपके लिए कितना खतरनाक है?

किम कार्दाशियां ने करवाया ये फेशियल

किम कार्दाशियां और उनकी फैमिली उन सभी लोगों में शामिल हैं, जो अपनी स्किन को खूबसूरत बनाए रखने के लिए नई-नई तरकीब आज़माती रहती हैं। किम ने वैम्पायर फेशियल भी करवाया था, ये एक ऐसा फेशियल है जिसके बारे में सुनकर लोग भी हैरान रह गए। इस फेशियल के दौरान आपकी बाजू से खून निकाला जाता है और फिर उस खून से प्लाज़्मा निकालकर चेहरे पर सुंईयों के ज़रिए लगाया जाता है। कहा जाता है कि इस फेशियल से स्किन सॉफ्ट हो जाती है और झुर्रियां भी नहीं पड़तीं। अब किम भी कह चुकी हैं कि वह कभी भी इस फेशियल को नहीं करवाएंगी क्योंकि यह काफी दर्दनाक था।

स्‍नूकी ने करवाया था ये अनोखा फेशियल

आपको जानकर अजी‍ब लग सकता है, लेकिन मशहूर पर्सनेलिटी स्‍नूकी ने एक ऐसा फेशियल करवाया था जिसमें बिल्ली के मल का इस्‍तेमाल किया जाता है। जर्सी शोर (jesrsey shore) नामक शो से फेमस हुईं स्नूकी ने जो फेशियल करवाया था, उसमें बिल्ली की पॉटी को पानी और एलोवेरा एक साथ मिक्स कर पैक बनाया गया। ऐसा माना जाता है कि इससे रोम छिद्र छोटे हो जाते हैं ताकि कील-मुंहासे न निकलें और स्किन भी कोमल हो जाती है।

सांप जैसा फेशियल

इस फेशियल के वक्त आपकी स्किन को रब किया जाता है। इसमें एक खास किस्म का केमिकल चेहरे, गर्दन और बाजुओं पर लगाया जाता है। इसके बाद कुछ वक्त के लिए एसिटोन या फिर ऐल्कॉहॉल बेस्ड सॉल्वेंट लगाने के बाद स्किन पीलिंग का प्रोसेस शुरू हो जाता है। इस ट्रीटमेंट के दो दिन बाद स्किन खुद-ब-खुद उतरनी शुरू हो जाती है। कहा जाता है कि इससे स्किन पिग्मेंटेशन यानी स्किन के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

बी वेनम फेशियल

ये फेशियल ब्रिटिश शाही परिवार की बहू और प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन का फेवरेट है। उनके अलावा विक्टोरिया बेकहम, सिमोन कॉवेल और कायली मिनोग तक इस फ़ेशियल का इस्तेमाल कर चुकी हैं। केमिकल पील की तरह इस फेशिअल का भी इंटरनैशनल सिलेब्रेटीज़ के बीच काफी चलन है, लेकिन यह खतरनाक है। ऐसा बताया जाता है कि इस फेशियल से चेहरे की झुर्रियां दूर होने के साथ-साथ बढ़ती उम्र का असर भी चेहरे पर नज़र नहीं आता लेकिन यह स्किन को बुरी तरह से खराब कर देता है।

चित्रस्रोत : Shutterstock.