... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 30, 2017 2:09 AM IST
हमें पता है कि आपको मेकअप पसंद हैं और अक्सर आप अपने लुक्स में बदलाव करती रहती हैं। तो क्यों ने फंकी आईलैसेस भी ट्राई किया जाए। अलग-अलग वॉल्यूम और कलर्स ऐड करें। यकीकन काफी दिलचस्प लुक मिलेगा आपको।
इसमें कोई शक नहीं है कि लंबी पलकें या आईलैशेज़ बहुत आकर्षक दिखती हैं। लम्बी पलकें पाने के लिए, एक आपकी ब्यूटीशियन आपकी आंखों पर सिंथेटिक पलकें लगाने के लिए ट्वीज़र का उपयोग करती है। हालांकि, आपको नकली पलकें बार-बार या बहुत अधिक समय के लिए नहीं लगानी चाहिए क्योंकि वे आपकी आंखों पर कई हानिकारक प्रभाव डाल सकती हैं। कॉस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास यहां बता रही हैं कुछ ऐसे ही खतरों के बारे में।
आंखों में संक्रमण का खतरा: नकली आईलैशेज़ से कॉर्निया और पलकों के संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आपकी आंखों में तनाव पैदा हो सकता है।
डर्माटाइटिस (dermatitis) हो सकता है: आपकी ब्यूटीशियन जिस प्रकार के ग्लू का इस्तेमाल करती है उससे आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है और त्वचा की सूजन या डर्मटाइटिस (dermatitis) भी हो सकता है। इसीलिए सुनिश्चित करें कि आपका एस्थेटिशियन या ब्यूटीशियन ऐसे ग्लू का उपयोग नहीं करता है जिसमें फार्मलाडेहाइड (formaldehyde) हो। दरअसल इस केमिकल की वजह से आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं और चुभन या स्टिंगिंग (stinging), जलन और सूजन हो सकती है या दाने भी ऊभर सकते हैं।
पलकों के बाल झड़ सकते हैं: संक्रमण और एलर्जी के अलावा, आपकी आंखों को अस्थायी या स्थायी नुकसान भी हो सकता है। भारी-भरकम एक्सटेंशन की वजह से आपकी पलकों पर तनाव हो सकता है और यह टूट सकते हैं, या आपके फॉलिकल (follicle) को नुकसान पहुंचा सकता है। तो उन नकली पलकों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार विचार ज़रूर करें, क्योंकि आपकी पलकों के गिरने के बाद उन्हें दोबारा उगने में समय लग सकता है।
काम की टिप
एक्सटेंशन लगाने के बाद से ही ध्यान दें कि आपको खुजली, दर्द और लाली जैसे समस्याएं तो नहीं हो रहीं। यदि अगर आपको ये लक्षण दिखायी देते हैं, तो आपको तेज़ खुजली महसूस हो सकती है, लेकिन खुजलाने से आपकी समस्या बदतर हो सकती हैं। अगर नकली पलकों से आपको बहुत अधिक परेशानी होती है, तो तुरंत अपनी ब्यूटीशियन से उन्हें तुरंत निकालने के लिए कहें।
ध्यान में रखें ये बात
बेहतर यही है कि आप उन नकली पलकों के उपयोग से बचें, लेकिन अगर आप उनका इस्तेमाल करना ही है, तो सुनिश्चित करें कि आप आवश्यक सावधानी बरतें। अपनी नैचुरल पलकों के बालों को बढ़ाने या घना करने के लिए, आप उन पर ऑलिव ऑयल नियमित रूप से लगा सकती हैं। इसी तरह कैस्टर ऑयल भी आपके लैशेज़ के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock.