... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 13, 2020 3:42 PM IST
ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं पान का पत्ता, एक ही रात में पिंपल्स की होगी छुट्टी।© Shutterstock.
Betel Leaves Skin Benefits : अपने स्किन को लेकर अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। महिला हो या फिर पुरुष हर किसी को पिंपल्स की समस्या होती है। चेहरे पर कील-मुंहासे और पिंपल्स आना बहुत ही आम बात है। चेहरे पर मौजूद जिद्दी पिंपल्स को हटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन ये पिंपल्स जल्दी से (Betel Leaves Skin Benefits) जाते नहीं हैं। आज हम आपको पान के पत्ते से पिंपल्स को ठीक करने के उपाय बताने जा रहे हैं। पान के पत्तों से आपके चेहरे पर निखार आएगी। आइए जानते हैं कि पान के पत्तों से कैसे पिंपल्स को ठीक (Betel Leaves Skin Benefits) किया जाता है। इसके साथ ही पान के पत्ते से आपका चेहरा ग्लो करेगा।
पिंपल्स से राहत पाने के लिए आप पान के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 3 से 4 पान के पत्ते लें। इन पत्तों को अच्छी तरह से साफ कर लें। अब इन पत्तों को पीस लें। इसमें हल्दी का पेस्ट मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। दिन में 1 या दो बार इस पेस्ट को लगाने से आपके पिंपल्स ठीक हो जाएंगे।
चेहरे पर पिंपल्स अगर एक बार हो जाए, तो जल्दी से जाते नहीं हैं। इन जिद्दी पिंपल्स के कारण अगर आप भी परेशान हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पान के पत्तों का इस्तेमाल करके आप एक ही रात में पिंपल्स को ठीक कर सकते हैं। पान के पत्तों का पेस्ट बनाकर आप पिंपल्स पर इसे लगाएं, इससे आपको एक ही रात में पिंपल्स से राहत मिलेगी।
अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं, तो पान के पत्तों का फेसपैक लगाएं। पान के पत्तों का फेसपैक बनाने के लिए 3 से 4 पत्तों को पीस लें। पान के इस पेस्ट में एक चम्मच बेसन, मुल्तानी मिट्टी और चंदन मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। रोज इस पैक को लगाने से आपका चेहरा साफ हो जाएगा।
पान का इस्तेमाल अधिकतर लोग खाने के लिए करते हैं, लेकिन आप इससे अपने चेहरे पर ग्लो भी सा सकते हैं। अगर आप सप्ताह में तीन बार पान के पत्तों से बना फेसपैक चेहरे पर लगाते है, तो इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा।
गर्मियों में फटे होंठों की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं कैमोमाइल ऑयल, इस तरह करें इस्तेमाल
नैचुरल चीज़ों के साथ अपने पैरों का ऐसे रखें ध्यान, गर्मियों में नहीं होगी कोई समस्या