
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 9, 2025 7:52 AM IST
How to Apply Rose Water on Face in Hindi: गुलाब जल त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को मुंहासों से बचाते हैं। गुलाब जल स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। गुलाब जल लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। अक्सर लोग गुलाब जल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के तौर पर करते हैं। आप चाहें तो इन तरीकों से भी चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाया जा सकता है (Chehre Par Gulab Jal Kaise Lagaye)?
आप चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल क्लींजर के तौर पर कर सकते हैं। अक्सर लोग चेहरे को साफ करने के लिए महंगे क्लींजर का उपयोग करते हैं। आप चाहें तो सिर्फ गुलाब जल से भी चेहरे को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कॉटन पैड पर गुलाब जल लगाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और थपथपाएं। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमी सारी धूल-मिट्टी और गंदगी निकल जाएगी।

स्किनकेयर करने का एक प्रोसेस होता है। इसमें क्लींजिंग के बाद त्वचा की टोनिंग की जाती है। इसके लिए लोग महंगे टोनर का उपयोग करते हैं। टोनर त्वचा को हाइड्रेट करता है। आप गुलाब जल से भी चेहरे की टोनिंग कर सकते हैं। यानी आप गुलाब जल को टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह त्वचा को हाइड्रेटभी करता है। आप स्प्रे बोतल में गुलाब जल डालें और फिर इसका इस्तेमाल करें।
गुलाब जल को फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल, चंदन पाउडर और गुलाब जल, हल्दी और गुलाब जल, एलोवेरा और गुलाब जल आदि फेस पैक (Rose Water Face Packs) का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सप्ताह में 1-2 बार गुलाब जल का फेस पैक लगा सकते हैं। गुलाब जल त्वचा की रंगत में सुधार करता है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस पैक का चुनाव कर सकते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।