अलसी के सामने बालों के लिए फीके पड़ जाएंगे महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स, बालों में इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

Flaxseeds for Hair Care :  अलसी का बीज बालों के लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसे अपने बालों पर प्रयोग?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 14, 2024 1:01 PM IST

Flaxseeds for Hair Care : अलसी का बीज खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह के विकारों को दूर किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलसी के बीजों का प्रयोग बालों पर करने से यह आपकी कई परेशानियों को कम कर सकता है। जी हां, आधुनिक समय में गलत खानपान, लाइफस्टाइल और धूल-मिट्टी की वजह से बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में अलसी के बीजों का प्रयोग करना बालों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। यह महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स की तुलना में बालों के लिए काफी अच्छा और नैचुरल विकल्प है, इससे बालों को नुकसान होने की संभावना काफी ज्यादा कम होती है। अगर आप अपने बालों में नैचुरल निखार पाना चाहते हैं, तो अपने बालों में अलसी के बीजों का प्रयोग करें। आइए जानते हैं बालों में किस तरह इस्तेमाल करें अलसी के बीज और क्या हैं इसके फायदे?

बालों के लिए किस तरह फायदेमंद है अलसी के बीज?

बालों के लिए अलसी का बीज काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट इत्यादि होता है, जो आपके बालों के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इससे आपके बालों की मजबूती बढ़ती है।

इतना ही नहीं, यह आपके बालों को स्मूद और रोमछिद्रों को पोषण प्रदान कर सकता है। अगर आप डैंड्रफ और ड्राई बालों की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह बीज आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

1. बालों में लगाएं अलसी का जेल

अलसी के बीजों का प्रयोग तेल के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें, इसमें 1 चम्मच अलसी के बीज और एलोवेरा जेल डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस यह जेल की तरह तैयार हो जाएगा। अब इस तेल को अपने पूरे बालों में लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से साफ कर लें।

2. बालों में लगाएं अलसी का तेल

बालों की खूबसूरती को बढ़ानेके लिए अलसी के बीजों का तेल लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। मार्केट में अलसी का तेल काफी आसानी से मिल जाता है। इस तेल को आप सप्ताह में दो बार अपने बालों में लगा सकते हैं। करीब 10 मिनट तक इस तेल से बालों की मसाज करने से बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अलसी के बीजों का प्रयोग करना बालों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे बालों की खूबसूरती काफी अच्छी हो सकती है। हालांकि, अगर आपको अलसी से किसी तरह की एलर्जी की शिकायत है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।