रातों-रात झुर्रियों को गायब करने के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, रोजाना इस तरह करें इस्तेमाल

Wrinkles on face : चेहरे से झुर्रियों को हटाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस्तेमाल का तरीका?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 3, 2023 12:28 PM IST

Wrinkles on face : चेहरे पर झुर्रियां आना एक बुरे सपने की तरह होता है। हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसका चेहरा हमेशा जवां दिखे, लेकिन अगर झुर्रियां आ जाए तो यह ख्वाहिश अधूरी रह जाती है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन पर एक भी झुर्रियां न दिखे, तो इसके लिए आपको आसान से उपायों को फॉलो करने की जरूरत है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम महंगे-महंगे उपाय बताएंगे, तो यह गलत है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे सस्ते और आसान से उपाय बताएंगे, जो आपकी स्किन से झुर्रियों को गायब कर सकती हैं। इन उपायों में से नारियल तेल सबसे असरदार उपायों में से एक है। आइए जानते हैं झुर्रियों को हटाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें नारियल तेल?

झुर्रियों को हटाने में कैसे कारगर है नारियल तेल?

चेहरे से झुर्रियों को हटाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है। नारियल तेल तेल को चुनने समय इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा वर्जिन कोकोनट ऑयल को ही चुनें। नारियल के तेल में स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता होती है, जो स्किन पर झुर्रियों को हटाने में कारगर साबित हो सकता है। इसे आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा सकते हैं।

चेहरे पर झुर्रियां हटाने के लिए कैसे लगाएं नारियल तेल?

चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है। इसे आप कई तरह से अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

नारियल तेल में मिलाएं कैस्‍टर ऑयल

झुर्रियों को हटाने के लिए आप नारियल तेल का डायरेक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नारियल तेल में थोड़ा सा कैस्टर ऑयल मिक्स करके भी लगाया जा सकता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-रिंकल्स गुण होते हैं, जो झुर्रियों को हटाने में काफी हद तक कारगर साबित हो सकते हैं। यह आपके चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षणों को हटा सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच नारियल का तेल लें, इसमें थोड़ा सा कैस्टर तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह नॉर्मल पानी से अपना चेहरा क्लीन कर लें। इससे स्किन गहराई से मॉइस्चराइज होती है, जो आपकी स्किन को झुर्रियों से छुटकारा दिला सकता है। 

नारियल में मिक्स करें शहद

शहद और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन भी आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है। शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन की समस्याओं को दूर कर सकता है। इससे आपकी स्किन चमकदार हो सकती है। वहीं, नारियल तेल में मौजूद गुण झुर्रियों को हटा सकता है। इस तेल का प्रयोग करने के लिए रात में सोने से पहले 1 से 2 बूंद शहद में 1 चम्मच नारियल तेल मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। सुबह ठंडे पानी से अपना चेहरा क्लीन कर लें। इस एक मात्र उपाय को अपनाने से आपकी स्किन से झुर्रियां कम हो सकती हैं।

स्किन से झुर्रियों और फाइन-लाइंस को दूर करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन समय से पहले बूढ़ी नजर आ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source