सर्दियों में धब्बेदार होती जा रही स्किन? तो इस तरीके से लगाएं मुल्तानी, महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत

Winter skin care: ठंड के दिनों में स्किन का खास ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है और काफी कोशिशों के बाद भी स्किन पर धब्बे बनने लग जाते हैं। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 7, 2025 12:37 PM IST

Multani mitti to get flawless skin: मुल्तानी मिट्टी एक प्राचीन और प्रभावी स्किन ट्रीटमेंट है, जिसे त्वचा के दाग-धब्बे, मुंहासे और अनचाहे तेल से छुटकारा पाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक उपाय है, जो त्वचा को निखारने, दाग-धब्बे हटाने और चेहरे को ताजगी देने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपकी त्वचा बेदाग और चमकदार बन सकती है। अगर आप भी अपनी त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको यहां कुछ तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करके त्वचा को सुंदर बना सकती हैं। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में खराब स्किन से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी को इस तरीके से आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक

- 1-2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

- 1-2 चम्मच गुलाब जल

बनाने व लगाने का तरीका

मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। गुलाब जल त्वचा को ठंडक और नमी देता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। यह पैक चेहरे से गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाकर स्किन को फ्रेश और साफ बनाता है।

2. मुल्तानी मिट्टी और नींबू का मिश्रण

- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

- 1-2 बूंद नींबू का रस

बनाने व लगाने का तरीका

मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक स्किन के पिगमेंटेशन को कम करता है और उसे चमकदार बनाता है।

3. मुल्तानी मिट्टी और शहद का पैक

- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

- 1 चम्मच शहद

बनाने और लगाने का तरीका

मुल्तानी मिट्टी को शहद के साथ अच्छे से मिला लें। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और निखरा हुआ रखते हैं। इसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को मुलायम बनाता है और मुंहासों के निशान को कम करता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।