Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर काले-काले धब्बों से खूबसूरती हो सकती है खराब, इन आसान  से उपायों से करें इसका इलाज

Dark Spots on face : स्किन पर काले-काले धब्बों को कम करने के लिए आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

चेहरे पर काले-काले धब्बों से खूबसूरती हो सकती है खराब, इन आसान  से उपायों से करें इसका इलाज

Written by Kishori Mishra |Updated : September 16, 2023 10:16 AM IST

Dark Spots on face : हर कोई अपनी स्किन को साफ और बेदाग दिखाना चाहता है। कई महिलाओं की चाहत होती है कि उनकी स्किन उनके पसंदीदा सेलिब्रिटी की तरह दिखे। इसलिए हमने उन सभी नुस्खों को फॉलो करते हैं, जिससे स्किन पर ग्लो आता है। लेकिन कई बार चेहरे पर छोटे-छोटे धब्बे स्किनी की खूबसूरती को डल कर देते हैं। अगर आप भी इस तरह के काले-काले धब्बों से परेशान हैं, तो आज आपको इस परेशानी का हल इस आर्टिकल में मिल सकता है। 

बता दें कि स्किन पर काले धब्बे या हाइपरपिग्मेंटेशन की परेशानी तब होती है, जब आपकी स्किन में मेलेनिन का अधिक उत्पादन होने लगता है। इसकी वजह से स्किन पर धब्बे या पैच बन जाते हैं, जो स्किन के अन्य हिस्सों की तुलना में ज्यादा गहरे नजर आते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर काले-काले छोटे धब्बों की परेशानी को कैसे करें दूर?

टमाटर का करें प्रयोग - Tomato remove dark spots

स्किन पर छोटे-छोटे काले धब्बों की परेशानी को दूर करने के लिए टमाटर फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, टमाटर में प्राकृतिक रूप से लाइकोपीन होता है, जो आपकी स्किन को धूप से बचा सकता है। यह कई जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन को साफ और चमकदार बना सकता है। 

Also Read

More News

इसका प्रयोग करने के लिए टमाटर के गूदे को अपनी स्किन पर लगाएं और फिर धीरे-धीरे अपनी स्किन पर सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। इसके बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में साफ पानी से चेहरा क्लीन कर लें। इससे स्किन ग्लो कर सकती है।

नींबू का रस - Lemon Remove Dark Spots

नींबू का रस विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह आपकी स्किन को काले धब्बों से छुटकारा दिला सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि नींबू के रस को डायरेक्ट चेहरे पर लगाने से यह एलर्जी का कारण हो सकता है। ऐसी स्थित में इसे चेहरे पर लगाने के लिए इसमें शहद या दही को मिक्स करें। 

इसे चेहरे पर लगाने के लिए दो बड़े चम्मच दही लें, इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और करीब इसे 20-30 मिनट के लिए चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें। कुछ देर बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।

पपीता - Papaya for Dark Spots

पपीता न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है, बल्कि पपीता आपकी स्किनके लिए भी बेस्ट साबित हो सकता है। स्किन को एक्सफोलिएट करने में यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एसिड होते हैं जिन्हें अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) के रूप में जाना जाता है, जो एक रासायनिक एक्सफोलिएंट है। यह आपकी स्किन को चमकदार बनाए रखने में मददगार होता है। इससे स्किन की ड्राईनेस, हाइपरपिग्मेंटेशन, चेहरे पर महीन रेखाओं को कम करने में मदद मिल सकती है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इस लगाने के लिए एक बाउल में पपीते का एक टुकड़ा लेकर इसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। यह आपकी स्किन से डेड सेल्स को रिपेयर कर सकता है। साथ ही दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकता है।