चेहरे पर इस तेल को लगाने से नहीं आएंगे पिंपल, साफ और बेदाग होकर निखर जाएगी आपकी स्किन

बाजार में बिकने वाला एक तेल ऐसा भी है, जो आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटा सकता है और आपका चेहरा ऑयली भी नहीं होगा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 4, 2021 11:48 AM IST

अगर आप सोचते हैं कि चेहरे पर तेल लगाने से मुंहासे या चेहरे की स्किन की खराब होने लगती है तो आप बिल्कुल गलत हैं। जी हां, कुछ तेल आपकी स्किन की रंगत बिगाड़ सकते हैं तो कुछ तेल मुंहासे पैदा कर सकते हैं। इतना हीं नहीं कुछ तेल से चेहरे पर दाग-धब्बे भी हो जाते हैं और अगर आप इस कारण से चेहरे पर तेल नहीं लगा रहे हैं तो अब आपकी समस्या का हल होने जा रहा है। जी हां, बाजार में बिकने वाला एक तेल ऐसा भी है, जो आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटा सकता है और आपका चेहरा ऑयली भी नहीं होगा। आइए जानते हैं कौन सा तेल है ये।

चेहरे के दाग-धब्बे कम करता है ये ऑयल

हम इस लेख में जिस तेल की जानकारी शेयर कर रहे हैं वह चेहरे पर मौजूद किसी भी तरह के दाग-धब्बों को धीरे-धीरे कम करते हुए उन्हें जड़ से समाप्त कर देता है। आयुर्वेद में भी इस तेल को चेहरे के दाग-धब्बेखत्म करने वाला तेल करार दिया गया है।

क्या है इस तेल नाम

इस तेल का नाम है कुंकुमादि ते। आप बाजार में बिकने वाले किसी भी कंपनी का तेल यूज कर सकते हैं बस उसमें इस पोषक तत्व की मात्रा का ध्यान रखिएगा। यह तेल बहुत बढ़िया तरीके से काम करता है। यह तेल काफी मोटा होता है और इसकी दो से तीन बूंदें ही पूरे चेहरे के दाग-धब्बे खत्म करने का काम करती है।

कैसे दाग धब्बों को कम करने का काम करता है ये तेल

1-हम सभी जानते हैं कि चेहरे के दाग धब्बे वर्तमान समय में एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। दरअसल होता यूं है कि सूर्य के प्रकाश से भी कुछ लोगों को एलर्जन की समस्या होती है, जिससे चेहरे में दाग धब्बे आ जाते हैं। इनसे मुक्ति पाने के लिए आप कुंकुमादि तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

2-यह तेल सनबर्न को रोकने में भी सहयोगी है। आप इस तेल को सनस्क्रीन की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं और अपने हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।

3-यौवनपिंडिकाओं से उत्पन्न दाग धब्बे (किशोरावस्था में पिंपल्स) /किसी भी उम्र में उत्पन्न पिंपल्स/ फाइन लाइन्स, दूर करने का कारगर तेल है। अधिक दाग होने से भले ही आपको नतीजों में थोड़ा समय लगता है लेकिन शुरुआती दाग-धब्बे जल्दी ही दूर हो जाते हैं और चेहरे पर भी चमक भी आती है।

4-ओपन पोर्स से भी मुक्ति दिलाने में लाभकारी है।

तेल लगाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान

1-तेल लगाने का समय हर सुबह नहाने के बाद व रात को आराम करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर फिर टॉवेल से पोंछ लीजिए।

2-फिर तीन बूंद तेल को प्रभावित स्थान पर लगाइए।

3-तेल लगाने के बाद आराम किजिए और सुबह उठकर साफ पानी से चेहरा धो लीजिए।

नोट - आहार - विहार पर विशेष ध्यान दीजिए, तला, भूना, मसालेदार, बासी भोजन से दूर रहें। योग, व्यायाम, नियमित रूप से करिए। अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लीजिए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.