Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Best Oil for Skin: स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 3 तेल, त्वचा की समस्याओं को दूर कर आपको देंगे बेदाग निखार

Best oil for skin: कुछ नेचुरल ऑयल्स ऐसे हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं। स्किन से संबंधित सभी समस्याओं (Skin problem) को दूर करते हैं और त्वचा पर गजब का निखार लाते हैं। कौन से हैं ये तीन तेल और किस तरह से चेहरे के लिए हैं फायदेमंद जानें यहां...

Best Oil for Skin: स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 3 तेल, त्वचा की समस्याओं को दूर कर आपको देंगे बेदाग निखार
Best Oil for Skin: स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 3 तेल, त्वचा की समस्याओं को दूर कर देंगे बेदाग निखार। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : May 19, 2020 3:14 PM IST

Best oil for skin: त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खे, क्रीम, लोशन का इस्तेमाल करते होंगे, पर क्या कभी आपने खास तरह के ऑयल यानी तेल का त्वचा पर इस्तेमाल किया है? कुछ नेचुरल ऑयल्स या तेल (Best oil for skin) ऐसे हैं, जो त्वचा को मुलायम (Skin care tips) बनाते हैं। स्किन से संबंधित सभी समस्याओं (Skin problem) को दूर करते हैं और त्वचा पर गजब का निखार लाते हैं। ये तीन तेल हैं टी ट्री ऑयल (Tea tree oil), विटामिन सी व ई युक्त ऑयल (Vitamin C & E oil) और लैवेंडर ऑयल (lavender oil)।

ये तीनों तेल सेहत से संबंधित कई समस्याओं (Oil for healthy skin) को दूर करने के साथ ही त्वचा को भी स्वस्थ रखने के काम आते हैं। ये सभी तेल गुणों की खान हैं। आपको इन्हें अपने स्किन केयर रूटीन (Skin Care routine) में जरूर शामिल करना चाहिए। जानें, त्वचा पर इन तीनों तेल से होने वाले फायदे (Oil benefits on skin) क्या-क्या हैं...

1. टी ट्री ऑयल फॉर हेल्दी स्किन (Tea tree Oil)

टी ट्री ऑयल के इस्तेमाल से आप त्वचा से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इस तेल में एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल (Antibacterial) गुण मौजूद होते हैं, जो झाइयों, मुंहासों, फोड़े-फुंसियों की समस्या से स्किन को सुरक्षित रखते हैं। टी ट्री ऑयल से रूखी त्वचा को नमी मिलती है। इसे किसी अन्य तेल के साथ मिक्स करके चेहरे पर मसाज किया जाता है। आप जो भी तेल इस्तेमाल करते हैं, उसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। रातभर त्वचा पर लगा रहने दें और सुबह पानी से चेहरा साफ कर लें।

Also Read

More News

टी ट्री ऑयल त्वचा के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल

2. विटामिन सी और ई ऑयल (Vitamin C & E Oil)

विटामिन ई का इस्तेमाल हेयर प्रोडक्ट्स में काफी होता है। यह तेल बालों के लिए हेल्दी है। लेकिन, इसका चेहरे पर इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है। विटामिन ई धूप और यूवी किरणों से बालों को डैमेज होने से बचाता है। विटामिन ई के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, सीड्स, नट्स का सेवन करें। विटामिन सी और ई त्वचा के लिए बेहतरीन विटामिन्स होते हैं। ये मुंहासे, ड्राई स्किन, साइंस ऑफ एजिंग से त्वचा की रक्षा करता है। विटामिन सी एजिंग, झुर्रियों आदि से बचाने में मदद करता है। विटामिन सी आप खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, मौसमी आदि से पा सकते हैं। पीले फल और सब्जियों में विटामिन सी अधिक होता है। पालक, टमाटर, आलू, संतरा, शकरदकंदी, गोभी, ब्रोकली, बेरी में भी यह विटामिन होता है।

3. लैवेंडर ऑयल से स्किन बने जवां (Lavender Oil)

लैवेंडर ऑयल का चेहरे पर इस्तेमाल नहीं किया तो एक बार जरूर करके देखें। इसमें सूदिंग गुण (lavender oil benefits for skin) होते हैं। यह तेल चेहरे की कोशिकाओं की मरम्मत करके इन्हें वापस बनाते हैं। चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो हर दिन लैवेंडर ऑयल (Oil for skin care) लगाने से त्वचा साफ होती है। इस तेल को लगाने से नींद अच्छी आती है। मानसिक सेहत में सुधार होता है। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के कारण जलन, त्वचा पर हुए लाल चकत्ते, सूजन आदि समस्याओं को दूर करता है। हर दिन चेहरे पर इसे लगाएंगे, तो चेहरा ग्लो करने लगेगा।

ये हैं बालों के लिए बेस्ट विटामिंस, डाइट में इन्हें शामिल करके पाएं हेल्दी और स्ट्रॉन्ग हेयर

Wrinkles Home Remedies: झुर्रियों को कम करता है लैवेंडर ऑयल, ऐसे करेंगे लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल, तो दिखेंगे हमेशा जवां

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Skin Care Tips : चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए 4 असरदार नेचुरल ऑयल, जरूर करें ट्राई

About the Author

... Read More