इस खास नेचुरल तेल से रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें मालिश, स्किन से बालों तक मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Best oil for massage: स्किन और बालों की मालिश करने के लिए अलग-अलग प्रकार के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन एक खास तेल का इस्तेमाल स्किन और बालों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 2, 2023 6:20 PM IST

Massage for skin and hair in hindi: मालिश करना यानी मसाज कोई आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी चिकित्सा पद्धति का हिस्सा है। आयुर्वेद समेत कई पुरानी चिकित्सा प्रणालियों में मालिश का उपयोग किया जा रहा है और यह तरीका आज भी उतना ही ज्यादा कारगर बताया गया है। स्किन, हड्डियों, रक्त संचार और यहां तक कि बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी मालिश का उपयोग किया जाता है। हालांकि, अलग-अलग समस्याओं का इलाज करने के लिए अलग-अलग प्रकार के मालिश के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसे खास तेल के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मालिश करना बालों और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

स्किन और बालों के लिए तेल

स्किन और बालों दोनों में मालिश करने आमतौर पर अलग-अलग प्रकार के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल में दोनों को फायदा प्रदान करने वाले गुण पाए जाते हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि कैस्टर ऑयल की मालिश से स्किन और बालों दोनों को ही फायदा मिलता है। हालांकि, यह भी सच है कि अलग-अलग जगह पर मालिश करने के लिए इसके तरीके भी अलग-अलग हो सकते हैं।

स्किन के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे

1. रूखी स्किन का इलाज

कुछ लोगों को बार-बार बदलते मौसम में अक्सर स्किन में रूखापन की शिकायत होने लगती है और इस स्थिति को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अरंडी के तेल में कई ऐसे खास तरह के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के रूखेपन को दूर करने में मदद करते हैं।

2. धूप से बचाए

तेज धूप से बचाने के लिए भी कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अरंडी के तेल में कई ऐसे खास तरह के गुण पाए जाते हैं, जो एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करते हैं। धूप से कुछ समय तक बचाव करने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. अन्य स्किन प्रॉब्लम दूर करे

त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी कुछ अन्य समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। कैस्टर ऑयल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनकी मदद से स्किन में सूजन, जलन और लालिमा को दूर करने मदद मिलती है। इसके अलावा खुजली को कंट्रोल करने के लिए भी काफी फायदा हो सकता है।

बालों के लिए कैस्टर ऑयल

1. ग्रोथ तेज करे

अगर आपके बाल लंबे नहीं बढ़ रहे हैं या फिर बहुत धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, तो अरंडी के तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। हफ्ते में कम से कम एक बार कैस्टर ऑयल की मालिश करें, जिससे ग्रोथ तेजी से बढ़ने लगेगी।

2. हेयर फॉल रोके

बालों का झड़ना रोकने के लिए भी यह काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि अरंडी के तेल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों को जड़ों से मजबूत करते हैं और तेजी से हेयर फॉल की समस्या कम होने लगती है। अगर आप हेयर फॉल से परेशान लोगों को इसे जरूर आजमाना चाहिए।

3. रूखापन दूर करे

बालों का रूखापन दूर करने के लिए भी कैस्टर ऑयल की मालिश करना काफी अच्छा ऑप्शन रहता है। कैस्टर ऑयल में रूखापन दूर करने वाले कई गुण पाए जाते हैं और यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। बालों का रूखापन दूर करने के लिए यह काफी अच्छा रहता है।

कैसे करें इस्तेमाल

अरंडी का तेल काफी गाढ़ा होता है और इसलिए इसलिए इसमें नारियल या सरसों का तेल मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। त्वचा की मालिश करने के लिए कैस्टर ऑयल में नारियल तेल मिलाएं। वहीं यदि बालों में मालिश करनी है, तो कैस्टर ऑयल के साथ सरसों का तेल मिला लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source