बरसात के पानी से गंजे हो सकते हैं आप! इन 5 आयुर्वेदिक तेल से तुरंत करें झड़ते बालों का इलाज

balon ka jhadna kaise roke :  बारिश के दिनों में झड़ने बालों की समस्या को कम करने के लिए आप कई तरह के ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट हेयर ऑयल?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 8, 2023 2:31 PM IST

Balon ka jhadna kaise roke : बरसात में न सिर्फ स्किन से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है, बल्कि इसकी वजह से आपके बालों पर भी काफी असर पड़ता है। इन दिनों कई लोग अपने झड़ते बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल, बरसात का पानी जब आपके बालों पर जाता है, जो इसके साथ ही वातावरण में मौजूद कई तरह की गंदगी भी बालों के संपर्क में आती है। ऐसे में आपके बाल काफी गंदे और चिपचिपे होने लगते हैं। लंबे समय तक बालों में नमी और चिपचिपाहट के कारण बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं, जिसकी वजह से आपके बाल काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आपको अपने बालों की नियमित रूप से केयर की जरूरत होती है। आइए जानते हैं बरसात में बालों की किस तरह करें (balon ka jhadna kaise roke ) देखभाल?

बालों में लगाएं ऑलिव ऑयल - Olive oil

यह आजकल कई घरों में ऑलिव ऑयल बहुत ही आसानी से मिल जाती है। यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, बल्कि इससे बालों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जैतून के तेल में भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बालों को सुरक्षित रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।  इसके अलावा, यह DHT (डायहाइड्रोटेस्टेरोन) के उत्पादन को कम (balon ka jhadna kaise roke sakte hain ) करता है, एक हार्मोन जो बालों के झड़ने का कारण बनता है। ऐसे में नियमित रूप से ऑलिव ऑयल बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम किया सकता है। 

कैस्टर ऑयल से गंजापन करें कम - Castor oil

कैस्टर ऑयल में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिससे बालों का झड़न कम किया जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से फैटी एसिड, लिनोलेनिक एसिड और ओलिक एसिड के साथ-साथ विटामिन ई और कई अन्य जरूरी मिनरल्स होते हैं, जिससे बालों का गंजापन कम किया जा सकता है। साथ ही इससे बालों को दोबारा उगने में मदद मिलती है। 

बालों के लिए बेस्ट है रोजमेरी ऑयल - Rosemary oil

रोज़मेरी ऑयस में मौजूद गुण बालों के विकास में बढ़ावा करता है, जिससे गंजापन को रोकने में मदद मिल सकती है। इस तेल में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व आपके रोम छिद्रों को डैमेज होने से रोकती है। इससे बालों का झड़ना कम होता है। साथ ही सफेद बालों की परेशानी भी कम की जा सकती है। 

बालकों को झड़ने से रोके थाइम का तेल - Thyme oil

झड़ते बालों की परेशानी को कम करने के लिए थाइम तेल का तेल काफी असरदार साबित हो सकता है। थाइम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड बालों से डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह बालों की खुजली, स्कैल्क के संक्रमण को रोकने में भी मदद कर सकता है।

नारियल का तेल से बालों का झड़ना करें कम - Coconut oil

यह तेल बालों को झड़ने से रोकने में मदगार हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर रूप से होते हैं। यह बालों की सभी समस्याओं को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है। यह आपके बालों को पोषण देता है, जिससे बालों को गहराई से हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। 

बालों का गंजापन कम करने के लिए आप नियमित रूप से इन असरदार तेल का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि,ध्यान रखें कि अगर आपके बालों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source