Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हेयर फॉल एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है। आज हेयर फॉल से न केवल महिलाएं बल्कि पुरुष भी बराबर संख्या में प्रभावित हैं। इसके पीछे के कारणों की बात करें तो तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस, और अनहेल्दी फूड ये कुछ ऐसे कारण हैं जो हेयर फॉल का मुख्य वजह बनते हैं। वहीं पहले हेयर फॉल एक बड़ी आयु के लोगों की समस्या माना जाता था लेकिन आज बहुत कम आयु के लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल आप अपनी इस समस्या से निजात पाने के लिए कर सकते हैं। नारियल तेल हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह तेल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसका इस्तेमाल करने से आपकी स्कैल्प की हेल्थ काफी ठीक रहती है।
ऐसे तो नारियल तेल का इस्तेमाल किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन यदि आप इसका इस्तेमाल रात के समय करते हैं, तो इससे आपको ज्यादा फायदा हो सकता है। इसके लिए आप रोज रात को नारियल तेल से सिर की मालिश करें और अगली सुबह बालों को किसी हल्के शैंपू से धो लें। यदि आपने यह काम लगातार 1 महीने कर लिया तो आपकी हेयर फॉल की समस्या का इलाज हो सकता है।