Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home tips to get naturally skin: जब भी गर्मियों का मौसम आता है, तो अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। हालांकि, हम अपनी सेहत का ध्यान रखकर इन बीमारियों से तो काफी हद तक बच जाते हैं। लेकिन कुछ चीजें हैं, जो धूप और गर्मी से बच नहीं पाती हैं और उनमें से एक हमारी स्किन का नेचुरल ग्लो भी है। धूप व गर्मी का सीधा संपर्क हमारी स्किन पर होता है, जिस कारण से हमारी स्किन का नेचुरल निखार धीरे-धीरे गायब होने लगता है। वैसे तो स्किन के लिए बहुत से प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जो स्किन को ग्लो प्रदान करते हैं, लेकिन गर्मियों के कारण नेचुरल निखार टिक नहीं पाता है और इस कारण से कई बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी ठीक से काम करना बंद कर देते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक नेचुरल तरीके से बनी एक खास पेस्ट के बारे में बताने वाले हैं, जिसे फेस पर अप्लाई करने से गर्मियों में भी अपनी स्किन के नेचुरल निखार को बचाया जा सकता है। (Natural way to get glowing skin
वैसे तो मार्केट में बहुत से ऐसे प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जो स्किन को इंस्टेंट ग्लो प्रदान कर देते हैं। लेकिन ये केमिकल प्रोडक्ट्स बहुत महंगे होने के साथ-साथ कई बार ठीक से काम भी नहीं कर पाते हैं और यहा तक कि इनसे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी बना रहता है। वहीं नेचुरल निखार पाने के लिए नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए और इसके बारे में आपको हम इस लेख में जानकारी देने वाले हैं।
एलोवेरा और बेसन दोनों को ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है और इनका सही इस्तेमाल न सिर्फ स्किन के नेचुरल ग्लो को वापस लाने में मदद करेगा बल्कि स्किन से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर करेगा। अगर गर्मियों के मौसम में आपकी स्किन भी खराब होती जा रही है, तो इस खास नुस्खे का इस्तेमाल कर लेना चाहिए।
इस पेस्ट को तैयार करना बहुत ही आसान है दो बड़े चम्मच एलोवेरा का फ्रेश जेल लें और उसमें एक चम्मच बेसन मिला लें। इसके बाद अच्छे से चम्मच के साथ इन्हें मिक्स करें और अगर आप चाहें तो आधा-आधा चम्मच शहद और गुलाब जल का भी इसमें मिला सकते हैं। मिश्रण अच्छे से तैयार होने का बाद उसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
इस पेस्ट का इस्तेमाल आपको सुबह या शाम के समय ही करने की सलाह दी जाती है। इस पेस्ट को लगाने से आधा घंटा पहले ही तैयार करें और चेहरे पर लगाने से पहले अपना मुंह अच्छे से धो लें। चम्मच की मदद से इसकी पेस्ट लगाएं और धूप में न निकलें। 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ ताजे पानी से मुंह धोकर सूती कपड़े से हल्के-हल्के पोंछ लें।