Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ग्लोइंग स्किन हर कोई पाना चाहता है और आज के समय में यह इतना मुश्किली भी नहीं रहा है। कई प्रकार के स्किन केयर प्रोडक्ट्स ऐसे भी मिल जाते हैं, जो आपकी स्किन को इंस्टेंट ग्लो प्रदान करते हैं। हालांकि, यह बात भी सच है कि जो स्किन केयर तुरंत त्वचा में निखार लाता है, तो वह नेचुरल कैसे हो सकता है। साथ ही ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड ही होते हैं, तो उनसे नेचुरल निखार की उम्मीद रखी ही नहीं जा सकती है। यही कारण है कि जब भी इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बंद किया जाता है, तो आपकी स्किन का निखार फिर से गायब होने लगता है। अगर आपको नेचुरल निखार चाहिए तो आपको महंगे भाव वाले केमिकल बेस्ड स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही नेचुरल चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन के नेचुरल निखार को वापस लाने में मदद कर सकते हैं।
आपकी स्किन को मॉइस्चराइज रखने के साथ-साथ एलोवेरा जेल स्किन टोन में सुधार करने में भी मदद करता है। साथ ही एलोवेरा में कई ऐसे खास तरह के नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को नेचुरल बनाने का काम करते हैं। एलोवेरा जेल का उपयोग अपनी स्किन पर रोजाना किया जा सकता है। हालांकि, एक बार डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
शहद में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के प्राकृतिक निखार को वापस लाने में मदद करते हैं। स्किन को नेचुरल व्हाइटनिंग देने और हाइड्रेट रखने के साथ-साथ शहद का नियमित रूप से इस्तेमाल करना पिंपल की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज भी होती हैं, जो स्किन में खुजली, लालिमा व सूजन आदि को दूर करने में मदद करती है।
स्किन के लिए हल्दी का उपयोग करना भी काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हल्दी के यही गुण त्वचा के नेचुरल निखार को लाने और व एक्ने जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। हल्दी से फेसपैक बनाकर उसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
गुलाब जल को स्किन में इंस्टेंट ग्लो लाने वाली एक नेचुरल रेमेडी माना जाता है। इसमें स्किन को नेचुरली ब्राइट करने वाले कई नेचुरल गुण होते हैं, जो न सिर्फ स्किन के टोन में सुधार करते हैं बल्कि चेहरे पर दिखने वाले दाग धब्बों व निशान भी मिटा देते हैं। गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करती है।
स्किन की रंगत में प्राकृतिक रूप से सुधार करना है तो बेसन का इस्तेमाल करना भी काफी अच्छा विकल्प है। बेसन व पानी या फिर कच्चे दूध के साथ मिक्स करके इससे बना फेस पैक आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा है। बेसन का उपयोग एक नेचुरल स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जो काफी अच्छा विकल्प है माना जाता है।