Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि रात को लगाकर सोएं ये 5 नेचुरल चीजें, और सुबह देखें निखार

Natural things for skin: त्वचा को हेल्दी बनाए रखने व निखार को बढ़ाने के लिए सिर्फ महंगे स्किन प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि उनसे भी ज्यादा नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है, जिसके बारे में जानें इस लेख में।

ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि रात को लगाकर सोएं ये 5 नेचुरल चीजें, और सुबह देखें निखार

Written by Mukesh Sharma |Published : April 15, 2024 5:22 PM IST

How to naturally fair skin: वैसे तो सुंदरता मन से होती है, लेकिन आज के समय में इस बात से भी नकारा नहीं जा सकता है कि लोग आपको आपकी स्किन से भी जज करते हैं। इसलिए हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी का सपना हो गया है और यह भी देखा गया है कि आजकल लोगों की खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान की आदतें आपकी स्किन को उल्टी नुकसान पहुंचा रही हैं। आजकल वैसे तो बहुत से स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिनकी मदद से स्किन की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इनके पीछे भी कई परेशानियां रहती हैं एक तो ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट केमिकल बेस्ड होते हैं, दूसरा ये महंगे होते हैं और तीसरा इनसे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा रहता है।

इसलिए त्वचा के नेचुरल निखार को वापस पाने के लिए नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करना जरूरी होता है और इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही नेचुरल चीजों व उनके इस्तेमाल के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन के नेचुरल निखार को वापस लाने में मदद कर सकती हैं।

1. कच्चा दूध

अपनी स्किन की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करना भी काफी अच्छा विकल्प आपके लिए हो सकता है। कच्चे दूध में स्किन की नेचुरल ग्लो को बढ़ाने वाले कई गुण पाए जाते हैं, जिनकी मदद से त्वचा का नेचुरल निखार धीरे-धीरे वापस आने लगता है। रोजाना सुबह और शाम के समय अपनी स्किन पर कच्चा दूध लगाएं और कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें।

Also Read

More News

2. हल्दी

सिर्फ स्किन के नेचुरल ग्लो को वापस पाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी को अक्सर कच्चे दूध में मिलाकर ही इस्तेमाल किया जाता है, जिससे को और जल्दी नेचुरल ग्लो वापस मिलता है। इसके अलावा कुछ लोग कच्चे दूध और हल्दी के साथ-साथ उसमें थोड़ा बेसन भी मिला लेते हैं।

3. शहद

स्किन के लिए शहद को भी काफी अच्छा विकल्प माना जाता है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही शहद के साथ कई बार कुछ लोग बेसन आदि इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्किन की सुंदरता को फिर से बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

4. पपीता

कुछ प्रकार के फल भी हैं, जो सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि स्किन पर लगाने में भी आपकी काफी मदद कर सकते हैं। पपीते में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन की सुंदरता को बढ़ाने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। रोजाना सुबह या शाम के समय आप पपीते का इस्तेमाल अपनी स्किन पर कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. एलोवेरा

स्किन की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एलोवेरा को सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्वारपाठे के रस यानी एलोवेरा जेल की खास बात यह है कि यह न सिर्फ त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि त्वचा से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी आपकी काफी मदद कर सकता है।