
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 31, 2023 7:31 AM IST
Best oil to get rid of aging skin: स्किन हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग माना जाता है और यही वह हिस्सा है जो बाहरी वातावरण के सबसे ज्यादा संपर्क में आता है। सर्दी, गर्मी, धूप, छांव, ठंडा व गर्म हर चीज का असर सबसे पहले स्किन पर ही पड़ता है और इसलिए इसका खास ध्यान रखना जरूरी है। समय के साथ-साथ हमारी स्किन भी बूढ़ी होने लगती है, हालांकि सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से इसे कुछ समय तक रोका जा सकता है। वहीं लोगों की खराब जीवनशैली के कारण हमारी स्किन जल्दी बूढ़ी होने लगती है और झुर्रियां पड़ने के कारण लटकने लगती है। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से झुर्रियों को भी रोका जा सकता है और आप फिर से अपनी त्वचा को यंग बना सकते हैं। अगर आपकी त्वचा में भी समय से पहले ही एजिंग के लक्षण होने लगे हैं, तो एक नेचुरल तेल की मदद से त्वचा की झुर्रियों को कम किया जा सकता है।
त्वचा की झुर्रियों को खत्म करने के महंगी दवाएं ही नहीं बल्कि आप घर पर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अरंडी का तेल के तेल में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को टाइट करने में मदद करते हैं। कैस्टर ऑयल की स्किन टाइटनिंग प्रोपर्टीज के कारण ही इसका इस्तेमाल कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।
हालांकि, कैस्टर ऑयल का सीधा इस्तेमाल करने की बजाय इसे नारियल के तेल में मिक्स करके इस्तेमाल करें। वैसे तो कैस्टर ऑयल को सीधे भी स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है और इसलिए नारियल तेल के साथ मिक्स करके इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। अरंडी के तेल और नारियल के तेल दोनों को बराबर मात्रा में मिक्स करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्किन पड़ चुकी झुर्रियों को दूर करने के लिए इसे रात के समय इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसलिए रात को सोने से पहले अपने चेहरे को साफ गुनगुने पानी से धो लें और किसी तरह का शैंपू या साबुन का इस्तेमाल न करें। बराबर मात्रा में कैस्टर ऑयल व कोकोनट ऑयल को मिक्स करके इसे अपने चेहरे पर हल्की मालिश करते हुए लगाएं। सुबह गुनगुने पानी से मुंह धोएं और सूती कपड़े से हल्के-हल्के पोंछ लें।
वैसे तो कई घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। लेकिन यह भी जरूरी है कि आप किसी भी नुस्खे को अपनी स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। अगर आप पहले बार किसी नुस्खे या घरेलू चीज को अपनी स्किन पर इस्तेमाल करने वाले हैं, तो एक बार एलर्जी टेस्ट करा लें। ऐसा करने से किसी प्रकार की एलर्जी होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.