Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Best oil for healthy hair: बालों का स्वास्थ्य बहुत नाजुक होता है और कई बार शरीर में थोड़ा सा बदलाव आते या फिर वातारवण में कुछ बदलाव होते ही बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए बालों की सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। वैसे तो मार्केट में हेयर केयर प्रोडक्ट्स बहुत मिल जाते हैं, जो बाल झड़ने या बालों में रुखेपन की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि ये प्रोडक्ट्स आपके बालों पर ठीक तरीके से काम कर पाएं यहां तक कि कुछ केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। वहीं कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से बालों की इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन यह भी निश्चित नहीं होता है कि ये प्रोडक्ट्स ठीक तरीके से काम कर पाएंगे या नहीं। लेकिन कुछ चीजें हैं जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सबसे ज्यादा प्रभावी रूप से काम करती हैं और उनमें तेल आदि भी शामिल हैं। आज इस लेख में हम आपको दो प्रकार के अलग-अलग तेलों को मिक्स करके इस्तेमाल करने से बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।
बालों से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं को दूर करने के लिए आमतौर पर रोजमेरी और बादाम आदि के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इन दोनों तेलो को मिक्स करके भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इन दोनों तेलों को मिक्स करके इस्तेमाल करने से यह एक घरेलू नुस्खे के रूप में काम करता है। इन दोनों तेलों के अलग-अलग आपस में मिल जाते हैं और इसलिए मिक्स करके इस्तेमाल करने से डबल फायदा मिलता है।
रोजमेरी और बादाम का तेल इस्तेमाल करने से बालों को निम्न फायदे मिलते हैं।
यदि आफको बाल झड़ने की समस्या महसूस हो रही है, तो आपको बादाम और रोजमेरी के तेल को मिक्स करके लगाना चाहिए। दोनों तेलों को मिक्स करके इस्तेमाल करने से बालों के झड़ने की समस्याएं काफी हद तक दूर हो सकती है।
बादाम और रोजमेरी दोनों ही तेलों को बालों में पोषण देने के लिए जाना जाता है। इन्हें मिक्स करके मालिश करने से बालों को खूब पोषण मिलता है, जिससे बाल चिकने हो जाते हैं और रूखापन काफी हद तक दूर हो जाता है। इसलिए जिन लोगों को ड्राई हेयर की दिक्कत है, उन्हें खासतौर पर इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
वैसे तो बाल सफेद होने कई बार अंदरूनी कारणों से होते हैं, लेकिन यदि बालों की अच्छे से केयर रखी जाए और पर्याप्त पोषण मिलता रहे तो सफेद बाल होने के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यदि आप हफ्ते में कम से कम दो बार रोजमेरी और बादाम ऑयल के मिक्सचर के साथ मालिश करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है।
इस मिक्सचर को तैयार करना और इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक चम्मच रोजमेरी को किसी साफ कटोरी में डालें और उसमें दो चम्मच बादाम तेल मिला लें। अच्छे से मिक्स करके बालों में लगाएं और कम से कम दो घंटे बाद गुनगुने पानी से शैंपू करें। ध्यान रहे बालों में इसकी मालिश करने से पहले बालों में किसी और प्रोडक्ट का इस्तेमाल न किया गया हो। यदि आपने किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया हुआ है, तो डॉक्टर पहले शैंपू कर लें और फिर बालों को सुखाकर इसका इस्तेमाल करें।