
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 8, 2023 3:26 PM IST
Glowing skin tips: ग्लो हर किसी को चाहिए होता है, लेकिन गर्मियों के दिनों में स्किन का प्राकृतिक निखार अपने आप खत्म होने लगता है और ऐसा आमतौर पर ज्यादा गर्मी और तेज धूप के कारण होता है। वैसे तो मार्केट में महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जो स्किन के नेचुरल निखार को बनाए रखने और स्किन को धूप व गर्मी से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन कुछ प्रकार के प्रोडक्ट्स स्किन के लिए ठीक से काम नहीं कर पाते हैं और यहां तक कि कुछ प्रकार के प्रोडक्ट्स साइड इफेक्ट्स भी पैदा कर देते हैं। वहीं ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगातार महंगे होते जा रहा हैं और मिडिल क्लास व्यक्ति के लिए इन्हें यूज करना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है। लेकिन राहत की बात यह है कि स्किन का नेचुरल निखार पाने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा प्रभावी रहता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास नेचुरल तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पा सकते हैं। (Skin care tips in hindi)
आपने भी स्किन के लिए कच्चे दूध के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा जो एक नेचुरल स्किन व्हाइटनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। वही आपने केले या केले के छिलके से स्किन ब्राइटनिंग के लिए मिलने वाले फायदों के बारे में भी खूब सुना ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों का इस्तेमाल एक साथ भी किया जा सकता है। एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से इसकी शक्ति डबल हो जाती है और यह स्किन के लिए और ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करता है।
गर्मियों में दूध और केले को मिलाकर स्किन के लिए इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से स्किन के खोए हुए नेचुरल निखार को वापस पाने या फिर उसे बनाए रखने के लिए किया जाता है। अलावा स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए भी केले और दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है।
केले और दूध का इस्तेमाल स्किन के लिए बेहद आसान है और समझ लीजिए की बनाना शेक को ही अपनी स्किन पर लगा रहे हैं। केले का एक छोटा टुकड़ा लें और उसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। ग्राइंडर की मदतत से इसकी पेस्ट बना लें। अगर आप चाहें तो इसमें कुछ थोड़ा सा कॉफी पाउडर भी मिला सकते हैं, जिससे यह और प्रभावी तरीके से काम करता है।
केले और दूध की इस पेस्ट को इस्तेमाल करने का सही समय सुबह या शाम ही है। दोपहर के समय इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सुबह के समय केले और दूध से इस फेसपैक को तैयार कर लें और फिर मुंह धोकर इसे चेहरे पर लगाें। इसे चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दे और फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें। मुंह धोते समय किसी प्रकार के फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल न करें।