मोटी और घनी आइब्रो पाने के लिए लगाएं ये सस्ते दामों में मिलने वाली चीजें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क

Thick Eyebrow Hair Naturally : आइब्रो के बालों को मोटा और घना करने के लिए आप कुछ किफायती तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 2, 2023 9:37 AM IST

Thick Eyebrow Hair Naturally : मोटी और घनी आइब्रो कभी भी फैशन से बाहर नहीं होने वाली हैं, क्योंकि मोटी आइब्रो को आप मनचाहा आकार दे सकते हैं। आइब्रो से आपके पूरे चेहरे के लुक को बदल देता है। इसलिए कई लोगों की ख्वाहिश होती है कि उनकी आइब्रो मोटी और घनी हो। इसके लिए कई महिलाएं तरह-तरह की कोशिशें भी करती हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं की आइब्रो प्राकृतिक रूप से घनी होती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं, जिसकी आइब्रो काफी ज्यादा पतली होती है। ऐसे में वे कई तरह के उत्पादों का प्रयोग करती हैं। अगर आपकी भी आइब्रो पतली है, तो केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स के बजाय घर में मौजूद सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीजों से अपनी आइब्रो को मोटा करें। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप अपनी आइब्रो को मोटा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बार में-

नारियल का तेल से आइब्रो की करें मालिश

नारियल तेल स्किन और बालों की केयर के लिए सुपरस्टार माना जाता है। इससे आप अपने आइब्रो की ग्रोथ को भी बेहतर कर सकते हैं। यह आपकी जेब के लिए काफी ज्यादा किफायती भी हो सकता है।  स्वस्थ और घनी आइब्रो के लिए रोजाना रात को सोने से पहले नारियल तेल से अपनी आइब्रो की मालिश करें और इसे रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह नॉर्मल पानी से आइब्रो को धो लें। कुछ दिनों तक इस तरह नारियल तेल आइब्रो पर लगाने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा। 

प्याज का रस से घनी करें आइब्रो

आइब्रो को मोटी और घनी करने के लिए आप प्याज के रस खा प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, प्याज के रस में सल्फर समृद्ध रूप से होता है, जो आपकी आइब्रो के विकास को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा है। इसके लिए थोड़ा सा प्याज का रस लें। अब एक क्यू-टिप की मदद से धीरे-धीरे आइब्रो पर लगाएं। करीब 15 से 30 मिनट के बाद, एक और साफ क्यू-टिप पर थोड़ा सा नींबू का रस लेकर उसे धीरे से पोंछ लें। बाद में सादे पानी से आइब्रो को धो लें। रोजाना इस तरह प्याज के रस का प्रयोग करने से आपकी आइब्रो घनी हो सकती है।

दूध से आइब्रो करें घनी

दूध प्रोटीन और वसा जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आइब्रो के बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। आइब्रो को मोटा करने के लिए फुल फैट क्रीम वाला दूध लें। इसके बाद इसे अपनी आइब्रो पर लगाएं। अब करीब 15 से 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से अपनी आइब्रो को धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसी तरह कुछ दिनों तक अपनी आइब्रो पर दूध लगाएं। 

अंडे की जर्दी से आइब्रो को करें मोटा

आइब्रो के बालों को घना और मोटा करने के लिए आप अंडे की जर्दी का इस्तेमाल करें। इससे आपकी आइब्रो घनी और मोटी होगी। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 अंडे की जर्दी दें। अब इसे कुछ समय के लिए फेंटे। जब यह गाढ़ा और क्रीमी मिल जाए, तो इसे एक कॉटन क्यू-टिप की मदद से अपने आइब्रो पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका प्रयोग करें। 

आइब्रो को मोटा और घना करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी है तो इसका प्रयोग न करें। ताकि आप एलर्जी से होने वाली परेशानियों से दूर रह सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source