
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : June 22, 2023 11:18 AM IST
Homemade face packs for men : महिलाओं की तुलना में पुरुषों की स्किन काफी ज्यादा सख्त होती है। ऐसे में पुरुषों को अपनी स्किन की अधिक केयर करनी चाहिए। खासतौर पर अगर आपकी स्किन काफी डल और बेजान नजर आती है, तो इस स्थिति में आपको सप्ताह में कम से कम 1 बार फेसपैक जरूर लगाना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार फेसपैक बताएंगे, जो पुरुषों के लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं। साथ ही इस फेस पैक से पुरुषों की स्किन की रंगत में भी सुधार आ लसकता है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए फेस पैक की रेसिपी -
अगर आप अपनी स्किन की बनावट में सुधार करना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी से तैयार फेसपैक चेहरे पर लगाएं। यह सन टैन और पिंपल्स की समस्या को दूर कर सकता है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे की रंगत में सुधार कर सकता है। इससे स्किन पर निखार पाने के साथ-साथ दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। यह रोमछिद्रों को भी गहराई से क्लीन कर सकता है।
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें। इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच दूध मिक्स करें। अब इस मिश्रण से पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर एप्लाई करें और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें। सप्ताह में दो बार इस फेस पैक को लगाने से स्किन की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है।
चारकोल फेस मास्क पुरुषों की त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन के डेड सेल्स को हटाने में प्रभानी हो सकता है। इससे स्किन की अशुद्धियों को गहराई से साफ करने में मदद मिलती है। साथ ही यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। यह त्वचा पर प्रदूषण के प्रभावों को कम कर सकता है।
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें। इसमें आधा चम्मच शहद, 2 बड़े चम्मच पानी, 2 चम्मच बेंटोनाइट क्ले, 2 बूंदे लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और आधा चम्मच करीब एक्टिवेटेड चारकोल मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलेशन मोशन में स्किन को रगड़ें। करीब 15 मिनट तक इस पैक को लगा रहने देँ। बाद में गर्म पानी से चेहरे को धो लें। इससे स्किन साफ हो सकता है। सप्ताह में दो बार इस पैक को लगाने से काफी लाभ मिलेगा।
कॉफी पाउडर मृत त्वचा और कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करने में मददगार होता है। यह स्किन की सूजन, लालिमा को कम करने में प्रभावी है। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो स्किन के कालेपन को कम कर सकता है।
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक बड़े अंडे की जर्दी लें और सफेद भाग अलग कर लें। अंडे को झाग बनने तक अच्छे से फेंटें। अब इसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद 1 चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदों को डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में दो बार इस पैक को लगाने से बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
यह फेसपैक पुरुषों की स्किन के लिए काफी प्रभावी हो सकता है। हालांकि, अगर आपको इन सामग्री में से किसी से भी एलर्जी की शिकायत है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।